Breaking

‘गांव वाले मेरा मजाक उड़ाते थे’: बहन के हिंदू लड़के संग अफेयर पर बोला हत्या आरोपी, पिता ने आरोपी बेटे का किया बचाव

UP man kills sister: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 25 वर्षीय युवक ने हिंदू लड़के संग अफेयर को लेकर बहन की दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले में पिता ने बेटे का बचाव किया है।

पुलिस ने युवती के शव को किया बरामद

मामले में पुलिस ने युवती के शव को बरामद कर लिया है। वहीं, एसएसपी कुलदीप सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस मामले में आरोपी जाने आलम को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है। साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है।

युवक-युवती का 1 साल से चल रहा था अफेयर

युवक शिवम सैनी और युवती रूपजहां दोनों संभल के मतावली पट्टी जग्गू गांव में रह रहे थे। जानकारी है कि रूपजहां ने हाई स्कूल तक की पढ़ाई की है और उसके घर से 400 मीटर दूरी शिवम से पिछले 1 साल से अफेयर चल रहा था। परिजनों को इसकी जानकारी थी और लड़की वाले इसके खिलाफ थे। वजह दोनों का अलग-अलग समुदाय। रूपजहां एक बार शिवम के साथ घर छोड़ भाग चुकी थी। मामला थाना और पंचायत में भी गया। पुलिस ने दोनों की शादी कराने की भी बात कही थी। लड़की का परिवार खिलाफ था जबकि लड़की शिवम से शादी की जिद पर अड़ी थी। पिता के मुताबिक बेटे जाने आलम ने बेटी की हत्या कर दी।

पिता ने बताया बेटे ने क्यों कि हत्या

युवती के पिता ने बताया कि बेटा जाने आलम अपनी बहन के अफेयर से परेशान था। उन्होंने कहा, बेटे ने बताया था कि बहन के अफेयर के चलते ग्रामीण उसका मजाक उड़ाते और परिवार की बदनामी हो रही थी। इसी के चलते गुस्से में आकर बेटे ने बहन की हत्या की। उन्होंने कहा, "मुझे पछतावा नहीं।"

शिवम की मां कहा- मुझे अपने बेटे की नहीं जानकारी

शिवम की मां हरप्यारी, रूपजहां की हत्या के बाद गुमसुम हालत में अपने घर के बाहर बैठी हैं। मां ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे ने गांव की रूपजहां से दो महीने पहले बिना किसी को बताए शादी कर ली थी। पिछले एक साल से दोनों प्रेम कर रहे थे। जब उनसे कैमरे पर पूछा गया कि बेटा कहां है, तो उन्होंने कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वह खुद परेशान हैं और समझ नहीं पा रही हैं कि क्या करें।

ये भी पढ़ें: Delhi में रिश्तों का कत्ल! 21 महीने के हादी की गला दबाकर हत्या, मौसी पर आरोप

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

7 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

9 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago