तेंदुए ने बच्ची पर किया हमला
Bahraich Leopard Attack: उत्तर प्रदेश के बहराइच के एक गांव में अपने घर के आंगन में खेल रही 4 साल की मासूम पर तेंदुए ने हमला कर उसकी जान ले ली। रिपोर्ट के मुताबिक, घर से करीब 50 मीटर दूर उसका शव मिला। यह घटना कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के तहत ग्राम पंचायत रमपुरवा के मुखिया फार्म गांव में हुई।
परिजन ने घायल बच्ची को गोद में उठाया और आननफानन में अस्पताल लेकर भागे। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। तेंदुए के हमले की शिकार हुई मासूम के परिजन ने बताया कि बच्ची के गले और नाक पर जख्म आया है। अस्पताल ले जाते वक्त बच्ची ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास और गांव के अन्य लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस और वन विभाग को दे दी है। पड़ोस में कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य होने की वजह से अक्सर जंगली जानवरी गांव में आ जाते हैं और लोगों को शिकार बनाते हैं। ग्रामीणों में डर का माहौल है।
ये भी पढ़ें:
Kota Mayor Election: कोटा नगर निगम के मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला…
Harshvardhan Singh Banka Case: बिहार के बांका में महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल…
bhadrapada-purnima-2026-date-puja-shubh-muhurat: भाद्रपद महीने की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। इस…
Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…
Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…
Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…