UP MLC Election Results: उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनावों के नतीजों के बाद सियासी घमासान शुरू हो गया है। बीजेपी ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि वाराणसी में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने बाजी मारी। वहीं, समाजवादी पार्टी ने मतगणना में कई जगहों पर धांधली के आरोप लगाकर चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। ऐसे में नतीजों के साथ-साथ सपा के आरोपों ने भी प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है।
समाजवादी पार्टी ने आगरा में अपने एमएलसी प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इस मामले को उठाते हुए बीजेपी पर निशाना साधा और प्रशासन से आकाश अग्रवाल को तुरंत जीत का प्रमाणपत्र देने की मांग की। वहीं, गोरखपुर-फैजाबाद खंड में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार संजयन त्रिपाठी ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रक्रिया का बहिष्कार कर दिया। इन घटनाओं के बाद एमएलसी चुनाव की मतगणना को लेकर विवाद बढ़ गया है।
समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार संजयन ने आरोप लगाया कि मतगणना के शुरुआती तीन चक्रों तक सब कुछ सामान्य था और निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव करीब 450 मतों से आगे चल रहे थे। हालांकि, इसके बाद मतगणना का रुझान अचानक बदल गया और बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में वोट आने लगे। उन्होंने इसे संदिग्ध बताते हुए मतगणना का बहिष्कार करने की बात कही। साथ ही, उन्होंने पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया और दावा किया कि सत्ताधारी दल के प्रत्याशी को जिताने के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा था।
बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार दानिश अख्तर ने चुनाव में बीजेपी की जीत के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने दावा किया कि मतगणना निष्पक्ष तरीके से हुई, लेकिन मतदाता सूची में 30 प्रतिशत फर्जी मतदाता शामिल थे। दानिश अख्तर के मुताबिक, उन्होंने इस संबंध में सबूत भी दिए और कई बार चुनाव आयोग को पत्र लिखकर शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उत्तर प्रदेश में 11 एमएलसी सीटों पर मतगणना जारी है। इनमें पांच ग्रेजुएट और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं, जहां कुल 152 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव में 14,81,310 मतदाताओं में से 55.24% ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
ये भी पढ़ें: राहुल-अखिलेश का नाम लिए बिना योगी का हमला, घुसपैठियों को लेकर घेरा
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…