US Cuba clash at UN: संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका और क्यूबा के बीच तनाव उस वक्त खुलकर सामने आ गया, जब दोनों देशों के प्रतिनिधि आमने-सामने आ गए। अमेरिकी राजदूत माइक वॉल्ट्ज ने फिदेल कास्त्रो की सरकार पर हजारों समलैंगिकों, ईसाइयों और अफ्रीकी मूल के क्यूबाई लोगों को यातना शिविरों में भेजने और उनसे जबरन मजदूरी कराने के आरोप लगाए। इस बयान पर क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज पैरिला के साथ उनकी तीखी बहस हो गई।
अमेरिकी राजदूत माइक वॉल्ट्ज ने आरोप लगाया कि क्यूबा की सरकार लंबे समय से दुनिया के सामने अपने अतीत की सच्चाई छिपाने की कोशिश करती रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका अब उन घटनाओं को दुनिया के सामने लाने आया है। उनके इस बयान के बीच ही क्यूबा का प्रतिनिधिमंडल खड़ा हो गया और बयान वापस लेने की मांग करने लगा। इस दौरान काफी देर तक हंगामा हुआ, जिसके चलते वॉल्ट्ज को अपना भाषण बीच में ही रोकना पड़ा।
हंगामे के बाद अमेरिकी राजदूत माइक वॉल्ट्ज ने क्यूबा के प्रतिनिधिमंडल की आपत्ति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र जैसे मंच पर अगर सवाल पूछने पर इस तरह का विरोध देखने को मिलता है, तो हवाना में सरकार से सवाल करने वालों के साथ क्या होता होगा। वॉल्ट्ज ने संकेत दिया कि क्यूबा में सरकार की आलोचना करने वालों को दबाव और धमकियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने अपने बयान के जरिए क्यूबा में अभिव्यक्ति की आजादी और सरकार के विरोध को लेकर सवाल उठाए।
ये भी पढ़ें: US ने जापान में अपने एयर बेस पर BYD की कारों की एंट्री पर लगाई रोक, बयान में सुरक्षा चिंताओं का दिया हवाला
Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…
Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…
Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…
Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…
Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…