State

पटना में सजा भोजपुरी सितारों का मंच, सम्राट चौधरी की मौजूदगी में कलाकारों को मिला सम्मान

IVY Bhojpuri Music Awards 2026: राजधानी पटना के बापू सभागार में सोमवार को ‘IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026’ का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समारोह का उद्घाटन किया और घोषणा की कि बिहार सरकार इस साल से फिल्मों को सब्सिडी देगी, जिसकी शुरुआत भोजपुरी फिल्मों से होगी। उन्होंने कहा कि कलाकार फिल्म सिटी के लिए उपयुक्त जगह तय करें, सरकार इसके निर्माण में सहयोग करेगी।

भोजपुरी सिनेमा को बढ़ावा देने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम की थीम ‘सुरों का जश्न, सितारों के संग’ रही। यशी फिल्म्स के प्रमुख अभय सिन्हा और IVY कंपनी के विनय सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। समारोह में बिहार सरकार के मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद, IVY चैनल के प्रेसिडेंट पार्थो डे और निर्माता-वितरक निशांत उज्जवल सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

पवन सिंह की प्रस्तुति ने बांधा समां

पवन सिंह ने ‘स्नेहिया लगावल बहुत बात नइखे’ और ‘तेरे नाल’ गानों से दर्शकों का मनोरंजन किया। रितेश पांडेय, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और अन्य कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मनोज तिवारी, अरविंद अकेला कल्लू, राकेश मिश्रा, गुंजन सिंह, रोशन रोही और रवि रंजन सहित कई कलाकार शामिल हुए। अभिनेत्रियों में मोनालिसा, नीलम गिरी, आस्था सिंह, मेघाश्री, सृष्टि भारती, अपर्णा मलिक, शिवानी सिंह, डिंपल सेठ, शिल्पी राघवानी और ऋतु सिंह ने भी शिरकत की।

पवन सिंह, शिल्पी राज और रंजन सिन्हा को सम्मान

समारोह में पवन सिंह को बेस्ट मेल सिंगर, शिल्पी राज को बेस्ट फीमेल सिंगर और रंजन सिन्हा को बेस्ट पीआरओ का पुरस्कार मिला। भोजपुरी संगीत, गीत लेखन, गायकी, मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में योगदान देने वाली कई अन्य हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।

IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026: पूरी पुरस्कार सूची

भिखारी ठाकुर सम्मान: विनय बिहारी
संगीत और संस्कृति में उत्कृष्ट योगदान: प्रणव कुमार, IAS, प्रबंध निदेशक BSFDFC एवं सचिव, कला एवं संस्कृति विभाग
बिहार एंथम ऑफ द ईयर: मनोज तिवारी — ‘हां हम बिहारी हैं जी’
बेस्ट सिंगर मेल: पवन सिंह — ‘लहंगा से महंगा’, IVY
अपार प्राइड ऑफ भोजपुरी: दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’
डाबर बिलियन स्टार अवॉर्ड: रितेश पांडेय — ‘हेलो कौन’
बेस्ट फिल्म सॉन्ग: ‘बिना बोलावले गौरा’ — ‘मैं मइके चली जाउंगी’, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’
पॉपुलर वॉइस ऑफ द ईयर मेल: अरविंद अकेला कल्लू — ‘कजरा तिकुलिया’, IVY एंटरटेनमेंट
बेस्ट सॉन्ग ऑफ द ईयर: ‘लहंगा से महंगा’ — IVY एंटरटेनमेंट, पार्थ डे
बेस्ट लिरिक्स: विजय चौहान — ‘बर्बादी होई’, शिल्पी राज हिट्स
बेस्ट सिंगर फीमेल: शिल्पी राज — ‘बर्बादी होई’
एक्सीलेंस इन प्रिंट मीडिया अवॉर्ड: दैनिक जागरण
रॉकिंग वॉइस ऑफ भोजपुरी: गुंजन सिंह
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर: सरगम आकाश — ‘लहंगा से महंगा’, IVY एंटरटेनमेंट
पॉपुलर वॉइस ऑफ द ईयर: शिवानी सिंह
भोजपुरी पॉप स्टार ऑफ द ईयर: निशांत मुक्ता
IVY भोजपुरी विशिष्ट सम्मान: संजय मयूख
पॉपुलर म्यूजिक कंपनी: संजय अग्रवाल
ट्रेंडिंग सॉन्ग ऑफ द ईयर: ‘बर्बादी होई’ — शिल्पी राज हिट्स
मास एंटरटेनर सॉन्ग ऑफ द ईयर: ‘गर्मी गरम बिया’ — खेसारीलाल यादव, IVY एंटरटेनमेंट, रोशन कनाल
बेस्ट इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड: आर्यन केल्विन, नितीश कुमार राय और ‘सब लोल है’
बेस्ट पीआरओ: रंजन सिन्हा
वायरल सॉन्ग ऑफ द ईयर: ‘नाच नागिन जैसन’ — रोशन रोही
बेस्ट कॉन्ट्रिब्यूशन इन भोजपुरी: राकेश मिश्रा
राइजिंग वॉइस ऑफ द ईयर: सृष्टि भारती
बेस्ट फेस्टिवल सॉन्ग: ‘चोली भीज जाता’ — खेसारीलाल यादव
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर: सरगम आकाश — ‘लहंगा से महंगा’
बेस्ट एंटरटेनिंग वॉइस: प्रमोद प्रेमी यादव
बेस्ट रंगदारी सॉन्ग ऑफ द ईयर: ‘धमाका’ — पवन सिंह
बेस्ट कॉन्ट्रिब्यूशन इन म्यूजिक इंडस्ट्री: रत्नाकर कुमार — वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स

मेलोडियस वॉइस ऑफ भोजपुरी: चांद जी

यह आयोजन भोजपुरी संगीत और सिनेमा से जुड़े कलाकारों को सम्मानित करने और इस क्षेत्र को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया।

ये भी पढ़ें: यूपी में सपा-कांग्रेस के सीट बंटवारे पर रामगोपाल यादव का बयान, 2022 के नतीजों का किया जिक्र

Lavanya Dayal

Recent Posts

इजरायल चुनाव: नेतन्याहू के नेतृत्व की बड़ी परीक्षा, बैलेट से छेड़छाड़ के आरोपों से मचा हड़कंप

Israel Election 2026: इजरायल में 27 अक्टूबर 2026 को हो रहे संसदीय चुनाव प्रधानमंत्री बेंजामिन…

2 hours ago

पिता एयरफोर्स में, बेटा B.Tech ग्रेजुएट… गर्लफ्रेंड के शौक के लिए ट्रेनों में चोरी का आरोप

Gwalior Train Theft: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जीआरपी ने ट्रेनों में यात्रियों का सामान…

2 hours ago

अरुणाचल में सैनिकों के आमना-सामने आने पर चीन की प्रतिक्रिया, भारत पर लगाए आरोप

ITBP Chief Statement: अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर आमना-सामना होने को लेकर दिए गए…

3 hours ago

Karwa Chauth 2026: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ व्रत, जानें पूजा मुहूर्त और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है।…

4 hours ago

पंजाब में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत की आशंका, शव सड़क पर रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

Punjab: पंजाब में नशे से जुड़ी मौतों के बीच मानसा जिले के भम्मे कलां गांव…

4 hours ago

अरुणाचल पर चीन के कब्जे का दावा करने वाला AI वीडियो विवादों में, रिजिजू ने कांग्रेस को घेरा

Arunachal AI Video Controversy: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने चीन और अरुणाचल प्रदेश को लेकर…

5 hours ago