Breaking

पंजाब में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत की आशंका, शव सड़क पर रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

Punjab: पंजाब में नशे से जुड़ी मौतों के बीच मानसा जिले के भम्मे कलां गांव में 35 वर्षीय दलजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार को आशंका है कि उनकी जान नशे की ओवरडोज के कारण गई। घटना से नाराज परिजनों ने शव सिरसा-मानसा रोड पर रखकर प्रदर्शन किया और नशा तस्करों की गिरफ्तारी की मांग की।

खेतों में मिला दलजीत सिंह का शव

परिजनों के मुताबिक, दलजीत शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे हैं। वह परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। परिवार का कहना है कि पिछले कुछ समय से वह नशे के आदी हो गए थे।

आरोप है कि मंगलवार सुबह दलजीत मानसा से नशा खरीदकर लाए थे। इसके बाद उनका शव रमानंदी के पास खेतों में मिला। हालांकि, मौत की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

दलजीत की मौत के बाद परिजनों ने सिरसा-मानसा रोड जाम कर दिया। उन्होंने मांग की कि नशा बेचने वालों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। परिवार ने कहा कि सरकार लगातार नशा खत्म करने के दावे कर रही है, लेकिन इससे जुड़ी मौतें नहीं रुक रही हैं। परिजनों ने कार्रवाई होने तक प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी।

इस बीच मानसा पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शव अपने कब्जे में ले लिया और उन्हें हिरासत में भी लिया।

नशा विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की जांच CBI के पास

कुछ दिन पहले मानसा में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या का मामला भी सामने आया था। इस मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को अदालत ने 5 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हत्या की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) कर रही है।

CBI की विशेष टीम ने मानसा पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामले से जुड़े जरूरी दस्तावेज और जब्त सामान अपने कब्जे में ले लिया है। परविंदर सिंह झोटा मेडिकल स्टोरों पर कथित तौर पर नशीली दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ आवाज उठाते थे।

ये भी पढ़े: कर्नाटक में SIR के बाद वोटर लिस्ट से 1.08 करोड़ नाम बाहर, 4.54 करोड़ रह गए मतदाता

Tanisha Verma

Recent Posts

पटना में सजा भोजपुरी सितारों का मंच, सम्राट चौधरी की मौजूदगी में कलाकारों को मिला सम्मान

IVY Bhojpuri Music Awards 2026: राजधानी पटना के बापू सभागार में सोमवार को ‘IVY भोजपुरी…

22 minutes ago

इजरायल चुनाव: नेतन्याहू के नेतृत्व की बड़ी परीक्षा, बैलेट से छेड़छाड़ के आरोपों से मचा हड़कंप

Israel Election 2026: इजरायल में 27 अक्टूबर 2026 को हो रहे संसदीय चुनाव प्रधानमंत्री बेंजामिन…

48 minutes ago

पिता एयरफोर्स में, बेटा B.Tech ग्रेजुएट… गर्लफ्रेंड के शौक के लिए ट्रेनों में चोरी का आरोप

Gwalior Train Theft: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जीआरपी ने ट्रेनों में यात्रियों का सामान…

1 hour ago

अरुणाचल में सैनिकों के आमना-सामने आने पर चीन की प्रतिक्रिया, भारत पर लगाए आरोप

ITBP Chief Statement: अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर आमना-सामना होने को लेकर दिए गए…

2 hours ago

Karwa Chauth 2026: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ व्रत, जानें पूजा मुहूर्त और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है।…

3 hours ago

अरुणाचल पर चीन के कब्जे का दावा करने वाला AI वीडियो विवादों में, रिजिजू ने कांग्रेस को घेरा

Arunachal AI Video Controversy: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने चीन और अरुणाचल प्रदेश को लेकर…

4 hours ago