UP News: ‘मुस्लिम लड़की लाओ, नौकरी पाओ’ बयान पर भड़कीं मायावती, बोलीं – सरकार ऐसे लोगों पर करे सख्त कार्रवाई
UP News: बीजेपी के पूर्व विधायक के एक बयान पर बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने निंदा की है, साथ ही उन्होंने बयान को संकीर्ण और घृणित बताते हुए सरकार से पूर्व विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि बीजेपी के पूर्व विधायक ने ‘मुस्लिम लड़की लाओ, नौकरी पाओ’ का बयान दिया था, जिसकी हर कोई निंदा कर रहा है।
हाल ही में बीजेपी नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह के दस मुस्लिम लड़कियां लाने के विवादित बयान दिया था, जिसपर देश भर में सियासत काफी तेज हो गई हैं। वहीं बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इस बयान को घृणित और संकीर्ण बताया है। साथ ही मायावती ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा- ’मुस्लिम लड़की लाओ, नौकरी पाओ, के ताज़ा संकीर्ण व घृणित बयान के साथ-साथ यूपी व उत्तराखण्ड सहित अन्य और राज्यों में भी धर्म परिवर्तन, लव जिहाद और ना जाने क्या-क्या नफरती नाम देकर तथा उसके विरुद्ध क़ानून को अपने हाथ में लेकर साम्प्रदायिक व जातिवादी द्वेष, वैमनस्य, अशान्ति, अराजकता एवं लोगों के जान-माल व मजहब पर खतरा बन जाने का शरारती तत्वों का यह विषैला हिंसात्मक खेल अति-निन्दनीय।
आगे बसपा सुप्रीमो ने लिखा कि ऐसे आपराधिक, अराजक व असामाजिक तत्व सभ्य व संवैधानिक सरकार के लिये खुली चुनौती और खतरा हैं. इन्हें शह व संरक्षण देने के बजाय सरकारें राज्य की करोड़ों जनता के हित व कल्याण को ध्यान में रखते हुए कानून का राज स्थापित करना सुनिश्चित करने के लिये ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें, यही व्यापक जन व देशहित में।
हाली में यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में बीजेपी के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए ये विवादित बयान दिया था। उन्होंने हिन्दू युवकों से मुस्लिम लड़कियों को उठाकर लाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि "अगर मुस्लिम लड़के दो हिंदू लड़की को ले जाते हैं और मुस्लिम बनाते हैं तो तुम 10 मुस्लिम लड़की को लेकर आओ।
उन्होंने आगे कही कि शादी-विवाह का पूरा खर्चा हम करेंगे, सुरक्षा की गारंटी देते हैं। ये अखिलेश यादव का जमाना नहीं है। जो मुस्लिम तुष्टिकरण करती थे, योगी जी का जमाना है, डरने की जरूरत नहीं है। तुम जो चाहे वह करो, हम तुम्हारे साथ हैं। लेकिन ये जो दो गईं हैं ये हमें पच नहीं रहा, इसका बदला कुछ भारी होना चाहिए।"
ये भी पढ़ें: Amazon LaysOff : अमेज़न में फिर बड़ी छंटनी की तैयारी, 30,000 कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा
बीजेपी नेता का ये बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसके बाद विपक्ष के साथ-साथ सोशल मीडिया पर लोग इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं साथ ही पूर्व विधायक का विरोध कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने भी राघवेंद्र प्रताप सिंह के बयान को शर्मनाक बताया और कहा की बीजेपी की राजनीति युवाओं को भटकाने वाली बन गई है।
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…
Gyanesh Kumar SIR Petition: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कथित…
Kota Mayor Election: कोटा नगर निगम के मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला…
Harshvardhan Singh Banka Case: बिहार के बांका में महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल…
bhadrapada-purnima-2026-date-puja-shubh-muhurat: भाद्रपद महीने की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। इस…
Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…