उत्तर प्रदेश

पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठीं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, कोतवाल को हटाने की मांग पर अड़ीं

UP News: यूपी के कानपुर देहात जिले की सदर विधानसभा से विधायक और महिला एवं बाल विकास राज्‍यमंत्री प्रतिभा शुक्‍ला अपनी ही सरकार की पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठ गईं। अकबरपुर में बीजेपी कार्यकर्ता पर झूठा मुकदमा लिखने और बदसलूकी करने के आरोप लगाते हुए वो कोतवाली परिसर में ही धरने में बैठ गईं। जैसे ही जिले के बड़े अधिकारियों की इस बात की जानकारी लगी वो राज्यमंत्री को मनाने में जुटे रहे, लेकिन प्रतिभा शुक्ला कोतवाल को हटाने की मांग पर अड़ी रहीं।

सभासद ने बंद करवाया था सड़क निर्माण कार्य

दरअसल, अकबरपुर नगर पंचायत के बदलापुर में विधायक निधि से (UP News)सड़क का निर्माण हो रहा है। जिसको लेकर आरोप है कि स्‍थानीय सभासद शमशाद ने गलत स्‍थान से सड़क बनाने का विरोध करते हुए निर्माण कार्य बंद करा दिया। जब राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला को इसकी जानकारी हुई तो उन्‍होंने मौके पर पहुंचकर दोबारा काम शुरू करा दिया। जहां कहासुनी के बाद देर शाम ठेकेदार की तहरीर पर सभासद शमशाद के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज करा दिया गया।

बाबूराम की शिकायत पर बीजेपी नेता पर एफआईआर

वहीं, नगर पंचायत चेयरमैन दीपाली सिंह और ईओ आशीष कुमार भी मौके पर पहुंचे और काम को दोबारा बंद करा दिया। जिसके बाद में राज्‍यमंत्री प्रतिभा शुक्‍ला ने डीएम को फोन कर फ‍िर से काम शुरू करने को कहा तो काम फिर से शुरू हो गया। गुरुवार को बदलापुर गांव के ही अनुसूचित जाति के बाबूराम की तहरीर पर अबरार,मोहम्‍मद युसुफ, असलम, यासिर के अलावा बीजेपी के मंडल उपाध्‍यक्ष शिवा पांडेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई।

यह भी पढ़ें: जेडीयू सांसद ने SIR को बताया था तुगलकी फरमान, अब पार्टी ने भेजा कारण बताओ नोटिस

जैसे ही बीजेपी नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की सूचना (UP News) पर राज्‍यमंत्री प्रतिभा शुक्‍ला को हुई तो वो गुरुवार दोपहर को अकबरपुर कोतवाली पहुंच गईं। मंत्री के पहुंचते ही उनके समर्थक भी कोतवाली पहुंचे और प्रतिभा शुक्ला के साथ धरने पर बैठ गए। इस दौरान राज्‍यमंत्री ने कोतवाली से कारण पूछा तो पुलिस अफसर ने दबाव होने की बात कही। राज्‍यमंत्री ने फर्जी मुकदमा लिखने और इंस्‍पेक्‍टर पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए तत्‍काल हटाने की मांग की। इस दौरान एएसपी राजेश पांडेय समेत कई अधिकारी मौके पर डटे रहे।

यह भी देखें: Bihar Railway Development: 2014 के बाद बदला बिहार का रेल नक्शा, PM Modi की मास्टर प्लान! | Top News

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago