UP News: यूपी के प्रतापगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फर्जी जमानत गिरोह का किया भंडाफोड़
UP News: यूपी के प्रतापगढ़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, बता दें कि पुलिस ने पेशेवर और फर्जी जमानत करने वाले गिरोह भंडाफोड़ करते हुए कड़ा एक्शन लिया है,। पुलिस ने इस गिरोह के 11 अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार 11 अभियुक्त अपराधियों के लिए मददगार साबित हो रहे थे। इन सभी के द्वारा न्यायालय में फर्जी शपथ पत्र और थाने का फर्जी वेरीफिकेशन लगाकर बड़े अपराधियों की जमानत दिलाई जा रही थी। बता दें कि गिरफ्तार आरोपी 5 -6 बदमाशो की न्यायालय में जमानत ले चुके थे, यह सभी जमानतदर न्यायालय में झूठा शपथ पत्र दिया करते थे, कि यह मेरी पहली जमानत है। इसके बाद भी कई अपराधियों की जमानत दिया करते थे।
इस पूरे प्रखरण में सभी जमानतदारों को 3 हजार रुपए मिला करते थे। मिली जानकारी के अनुसार कुछ वकीलों की साठगांठ से पेशेवर और फर्जी जमानत लेने का खेल न्यायालय में खुलेआम खेला जा रहा था। मामले की जांच करने के बाद पुलिस ने रत्नाकर सिंह, सिकंदर खान ,बृजेश सिंह ,कुंजीलाल ,अनुराग यादव, शब्बीर ,जीत लाल अजब नारायण, इंद्रजीत सिंह,मूलचंद, ताराचंद, को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम सभी अधिवक्ता को अपने जमीन के कागजात, परिचय पत्र दे दिया करते थे। अधिवक्ता उन सभी पेपर का प्रयोग करते थे, जब किसी की जमानत लेनी होती थी, तो उनके द्वारा ₹3000 दिया जाता था।
जिसके बाद हम सभी उनकी जमानत करा लिया करते थे, आगे बताया कि न्यायालय में हम जो शपथ पत्र देते थे उसमें बताते थे कि अभी तक हमने अन्य किसी भी व्यक्ति की जमानत नहीं ली है। झूठ शपथ पत्र और झूठे पुलिस वेरीफिकेशन करा कर पैसे की लालच में जमानतदार बनते थे।
ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले सीताराम केसरी को याद करती कांग्रेस पार्टी , 25 साल बाद आई याद
पुलिस ने बताया कि यह जमानतदार गैंगस्टर, गोकशी, डकैती ,लूट, हत्या जैसे अपराध करित करने वाले खूंखार बदमाशों की जमानत लिया करते थे और जेल से बाहर आने में उनकी मदद किया करते थे। बता दें कि पुलिस ने इस मामले में नगर कोतवाली में दो मुकदमा पंजीकृत कर लिए हैं। जिसमें 58 लोगों को नामजद किया है, साथ ही अन्य फरार आरोपियों की पुलिस तलाश भी कर रही है।
Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…
Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…
Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…
Rewa Girl Kidnapping: मध्य प्रदेश के रीवा में ढाई साल की बच्ची के अपहरण का…
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…