उत्तर प्रदेश

UP News: TMC विधायक के बाबरी मस्जिद बयान से मचा बवाल, सपा सांसद अवधेश प्रसाद समेत कई नेताओं की प्रतिक्रियाएं

UP News: पश्चिम बंगाल के टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर के बाबरी मस्जिद पर दिए बयान ने राष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। उनके बयान पर सत्तापक्ष और विपक्ष, दोनों की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की फैजाबाद संसदीय सीट से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने भी हुमायूं कबीर के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

बाबरी मस्जिद’ के बयान पर सियासत तेज

विधायक हुमायूं कबीर के ‘बाबरी मस्जिद’ वाले बयान पर सियासत काफी तेज है। इसी पर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। उन्होंने कहा है कि बाबरी का मुद्दा सुलझ चुका है, और हमें इस बारे में कुछ नहीं कहना है। इसके साथ ही दूसरी तरफ  समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने टीएमसी विधायक के बंगाल में मस्जिद बनाने के बयान पर कहा है कि वो अलग तरह की बात कही गई होगी, कोई भी व्यक्ति धार्मिक स्थल बना सकता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस से पहले भी कई नेताओं ने टीएमसी विधायक के बाबरी मस्जिद वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

यह है विधायक का बाबरी मस्जिद विवाद

बता दें कि, तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर ने हाल ही में एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में नई बाबरी मस्जिद का निर्माण कराएंगे। इसके साथ ही भरतपुर के विधायक हुमायूं कबीर ने कहा है कि बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का निर्माण कराएंगे। ये इलाका मुस्लिम बाहुल है।

6 दिसंबर को रखी जाएगी बाबरी मस्जिद की नींव

हुमायूं कबीर ने कहा है कि वो इस मस्जिद के निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपए भी देंगे। विधायक ने कहा कि इस प्रस्ताव पर काम शुरू हो गया है। इसकी नींव 6 दिसंबर 2025 को रखी जाएगी। आपको बता दें कि 6 दिसंबर वही तारीख है जब अयोध्या में 1992 बाबरी विध्वंस हुई थी। अब टीएमसी विधायक के बयान ने नए विवाद को जन्म दे दिया है।

ये भी पढ़ें: एक ही रात में उजड़ गया पूरा घर, पति-पत्नी के झगड़े ने ली चार ज़िंदगियाँ, जाने क्या है खबर

Sapna Yadav

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

38 minutes ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

52 minutes ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

2 hours ago