अखिलेश के बयान पर भड़के विहिप नेता, कहा सनातन विरोधी मानसिकता छोड़ें
दिवाली का त्योहार आ गया है और इसको लेकर देशभर में धूम है, बाजारों में रंग-बिरंगी लाइटों से रात में आसमान खिल उठा है, इतना ही नहीं देशभर के बाजारों को नई नवेली दुल्हन की तरह सजाया गया है। लेकिन इन सब के बीच राजनीतिक बयानबाजी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।
दीयों पर बोले अखिलेश यादव
हाल ही में अखिलेश यादव ने कहा था कि सरकार अयोध्या में दीयों पर हर साल बार-बार इतना धन क्यों खर्च कर रही है, यह समझ से परे है। दुनिया के तमाम देशों में क्रिसमस पर महीनों रोशनी रहती है, उनसे सीखना चाहिए।
इसके साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिवाली को लेकर भी लोगों से अपील की थी, साथ ही भाईचारा बनाएं रखने के लिए कहा था, इसके साथ ही अखिलेश यादव ने बीजेपी पर भी तंज कसा था। त्योहार पर अपील और बयानबाजी के सिलसिले के बीच विश्व हिंदू परिषद के नेता ने अखिलेश यादव पर हमला बोला है।
अखिलेश के बयान पर भड़के विहिप नेता
सपा मुखिया अखिलेश यादव के 'दिवाली-क्रिसमस' वाले बयान पर विहिप नेता विनोद बंसल ने कहा कि दीये बनाने वाला कुम्हार समाज, जिस पर हमें गर्व है। ये समाज अपने दीयों से पूरी दुनिया को रोशन करना चाहता है। लेकिन अखिलेश यादव को चिंता है कि कहीं पीडीए का समाज भी रोशन न हो जाए, समाज के लोगों की कमाई न हो जाए।
इतना ही नहीं विहिप नेता ने आगे कहा कि जब ईसाई धर्म नहीं था, तब भी दिवाली मनाई जाती थी। आज दिवाली पर वह क्रिसमस पर प्रवचन दे रहे हैं। क्रिसमस दो महीने बाद आएगा। उन्हें ये भी नहीं पता कि कौन सा त्योहार आने वाला है और कौन सा आ चुका है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपनी सनातन विरोधी मानसिकता से कब मुक्त होंगे?
ये भी पढ़ें: दुनिया में गूंज रही है दीवाली की रौनक, विदेशों में भी छा गया रोशनी का पर्व
अखिलेश यादव ने दिया था बयान
दरअसल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि सरकार अयोध्या में दीयों पर हर साल बार-बार इतना धन क्यों खर्च कर रही है, यह समझ से परे है। दुनिया के तमाम देशों में क्रिसमस पर महीनों रोशनी रहती है, उनसे सीखना चाहिए। साथ ही कहा कि सपा सरकार बनने पर हर साल कुम्हारों से एक करोड़ दीये खरीदे जाएंगे।
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…