robot operation in up from freepik
Lucknow News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सोमवार को लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में अत्याधुनिक जनरल सर्जरी भवन की आधारशिला रखी। 378 करोड़ रुपये की भारी लागत से निर्मित होने वाला यह भव्य भवन दो सालों में बनकर तैयार हो जाएगा और प्रदेश के मरीजों को रोबोटिक सर्जरी (Robotic Surgery) की इंटरनेशनल सुविधा प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिलान्यास के दौरान कहा कि यह भवन योगी सरकार के स्वास्थ्य क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास का प्रतीक है। पिछले आठ वर्षों में केजीएमयू को एक नई पहचान मिली है और संस्थान में सुविधाओं का जो अभूतपूर्व विकास हुआ है, उससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में केजीएमयू एक प्रमुख स्तंभ के रूप में उभरा है। केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि नया सर्जरी भवन अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इसमें 12 ऑपरेशन थिएटर, 12 बेड वाला आईसीयू, मेडिकल गैस पाइपलाइन सिस्टम, नेटवर्किंग, सोलर सिस्टम और रोबोटिक सर्जरी सिस्टम जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं होंगी। उन्होंने कहा कि यह केजीएमयू के जनरल सर्जरी विभाग को नई ऊंचाई पर ले जाएगा और मरीजों को अच्छी सुविधाएं मिलेंगी।
नए भवन की संरचना के बारे में जानकारी देते हुए प्रो. सिंह ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर विभागाध्यक्ष का कक्ष, एचआरएफ स्टोर, पेशेंट वेटिंग एरिया, प्लाज्मा स्टेरिलाइजेशन सिस्टम, चार ऑपरेशन थिएटर, पोस्ट ऑप वार्ड (16 बेड), प्री-एनस्थीसिया कक्ष, पॉवर रूम और फैकल्टी कक्ष होंगे। प्रथम तल पर प्रोफेसर्स के रूम, सर्जरी लाइब्रेरी, इंडोस्कोपी रूम, डे केयर ओटी और वेटिंग एरिया जैसी सुविधाएं होंगी। इसके अलावा बेसमेंट में मुख्य सर्जरी कार्यालय, कैन्टीन, दो चेंजिंग रूम, रिकॉर्ड रूम, कमेटी रूम, सेमिनार हॉल, लेक्चर हॉल, स्किल लैब, लिनन और यूजी-पीजी सेक्शन का कार्यालय होगा। विशेष बात यह है कि पूरा भवन सोलर एनर्जी से संचालित होगा और एचआरएफ स्टोर से मरीजों को 24 घंटे दवाएं उपलब्ध होंगी।
प्रो. केके सिंह ने बताया कि जनरल सर्जरी का यह नया भवन उन मरीजों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा, जो जटिल और विशिष्ट सर्जरी के लिए लंबे समय तक प्रतीक्षा करते हैं। भवन में स्थापित उपकरण और सुविधाओं से जटिल सर्जरी को शत-प्रतिशत सफलता मिलेगी। वर्तमान में जनरल सर्जरी के लिए लंबा इंतजार आम बात थी, लेकिन इस भवन के निर्माण के बाद वेटिंग की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी।सर्जरी के बाद की देखभाल के लिए आईसीयू और पोस्ट-ऑप वार्ड की भी सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केजीएमयू में न केवल सुविधाओं का विस्तार हुआ है बल्कि शोध, प्रशिक्षण और जटिल से जटिल शल्य चिकित्सा के मामलों में सफलता की दर में वृद्धि हुई है।
ये भी पढ़े- Good News! 6 साल में सबसे कम महंगाई, थाली से लेकर थैला तक सस्ता हुआ सामान
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…