Others

बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार के बाद अयोध्या से डिप्टी कमिश्नर प्रशांत के इस्तीफे से UP में मची सियासी हलचल

UP bureaucracy resignation: उत्तर प्रदेश में शंकराचार्य से जुड़े विवाद के बीच इस्तीफों का सिलसिला बढ़ता जा रा है। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद अब अयोध्या से जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में इस्तीफा दिया है। इससे प्रदेश में सियासी हलचल मच गई है।

अयोध्या GST डिप्टी कमिश्नर ने इस्तीफे में क्या कहा

प्रशांत कुमार सिंह ने राज्यपाल को दो पन्नों का इस्तीफा भेजा है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के समर्थन में इस्तीफा दे रहे हैं।उन्होंने कहा, 'जिस प्रदेश का नमक खाता हूं और जहां से मुझे वेतन मिलता है, मैं उसका पक्षधर हूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकतांत्रिक तरीके से चुने हुए मुख्यमंत्री हैं और उनका अपमान मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य द्वारा मुख्यमंत्री योगी पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी से वह आहत थे और पिछले तीन दिनों से मानसिक तनाव में थे। प्रशांत ने यूजीसी के नए नियम पर बढ़े विवाद को राजनीति से प्रेरित बताया है।

बरेली में एक दिन पहले सिटी मजिस्ट्रेट का हुआ इस्तीफा

इससे पहले 26 जनवरी को बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले आलंकार अग्निहोत्री ने उत्तर प्रदेश में 'ब्राह्मण विरोधी अभियान' चलने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि राज्य में ब्राह्मण समाज को निशाना बनाकर प्रताड़ित किया जा रहा है।

अविमुक्तेश्वरानंद के विरोध से दुखी थे अलंकार

अलंकार अग्निहोत्री ने यह भी आरोप लगाया कि प्रयागराज में माघ मेले के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य के स्नान के दौरान उनके शिष्यों और बुजुर्ग भिक्षुओं के साथ मारपीट की गई।

ये भी पढ़ें: UP News: कौन हैं सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, जिन्होंने ने अपने पद से दिया इस्तीफा; जानिए वजह

Anamika Anand

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

7 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

7 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

7 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

8 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

8 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

8 hours ago