देश

भगवान की शरण में यूपी का माफिया डॉन! जे.जे. शूटआउट का आरोपी बृजेश सिंह बना जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष

लखनऊ। 90 के दशक में पूर्वांचल के बाहुबली माफिया मुख़्तार से अदावत करने वाले यूपी के माफिया डॉन बृजेश सिंह उर्फ़ अरुण अब धार्मिक बन गए हैं। उन्हें काशी जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया गया है। मुंबई जे.जे. शूटआउट के आरोपी बृजेश सिंह भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा और काशी में लगे लक्खा मेला की सुरक्षा प्रबंध देख रहे हैं।

कैसे धार्मिक बने बृजेश सिंह

मालूम हो कि गुरुवार 27 जून से काशी में 225 साल पुराने लक्खा मेले की शुरुआत हुई। मेला 29 जून तक चलेगी। 30 से भी ज्यादा आपराधिक मामले के आरोपी बृजेश सिंह को इसका ट्रस्टी बनाया गया है। पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने खुद के ट्रस्टी बनाए जाने पर कहा कि जब मेरे पर संकट आया तो धर्म ने ही मुझे सहारा दिया। एकांत में मैंने खुद को जानने की कोशिश की तो पाया धीरे-धीरे मन शांत होते जा रहा है। हालांकि उन्होंने अपने पुराने इतिहास पर बात करने से मना कर दिया।

इन एक्ट के तहत मामला था दर्ज

बृजेश सिंह उर्फ़ अरुण तीन दशक तक आपराधिक जीवन में लिप्त रहे। 30 से ज़्यादा संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनके खिलाफ मकोका यानी महाराष्ट्र कंट्रोल
ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम ऐक्ट, टाडा यानी टेररिस्ट एंड डिसरप्टिव एक्टिविटीज एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के तहत हत्या, हत्या की कोशिश, साजिश रचने, दंगा भड़काने, जबरन वसूली जैसे मुकदमे हो चुके हैं। एक समय इनके खिलाफ यूपी पुलिस ने 5 लाख तक का इनाम भी रखा था। बाद में गवाहों के पलट जाने, वकीलों की कमजोर पैरबी की वजह से कई बड़े मुकदमों से बरी हो गए।

दाऊद से दोस्ती और मुख़्तार से दुश्मनी

बृजेश सिंह ने साल 1992 में दाऊद इब्राहीम के कहने पर मुंबई में जे. जे. अस्पताल में गोलीबारी की थी। अस्पताल के बिस्तर पर सोये शैलेश हलदरकर को गोलियों से छलनी कर दिया था। इस घटना के बाद उनपर टाडा लगाया गया था। बृजेश सिंह और माफिया मुख़्तार के बीच की अदावत भी किसी से छुपी नहीं है। एक समय दोनों पूर्वांचल के बड़े माफिया के साथ-साथ दुश्मन नंबर एक भी थे। साल 2001 में बृजेश सिंह ने मुख़्तार अंसारी पर हमला कराया था, जिसमें मुख़्तार के दो गनर की मौत हो गई थी। अपना दबदबा बनाये रखने के लिए बृजेश सिंह ने तत्कालीन विधायक नित्यानंद राय से दोस्ती बढ़ाई। साल 2002 में नित्यानंद राय मुख़्तार के भाई अफजल अंसारी को चुनाव में हरा देते हैं। बदला लेने के लिए मुख़्तार गैंग नित्यानंद राय की हत्या कर देता है। बृजेश सिंह अंडरग्राउंड हो जाते हैं।

 

आजम को बचाएंगे अब सिर्फ अल्लाह! परिवार ने जताई नारजगी तो अखिलेश यादव ने बचने के बताए 3 रास्ते

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

1 hour ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

2 hours ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

2 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

3 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

3 hours ago