Viral Video : आजकल बंद कमरों को छोड़कर रोमांस सड़कों पर ज्यादा दिखाई दे रहा है। प्यार का प्रदर्शन हो या कहे फेमस होने की टेक्निक युवा अपनी जान पर खेलकर आशिकी पर उतर आए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसे में ताजा वीडियो फिरोजाबाद से सामने आया है जिसमें कपल ने यमराज को ही चुनौती दे दी। वीडियो में बाइक सवार ने हेलमेट पहनना तो दूर एक महिला को बोनट पर बैठा रखा है। नियमों का उल्लंघन इस कदर देखने को मिला है कि पूछो मत…
सोशल मीडिया पर वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कपल तेज रफ्तार बाइक पर सवार होकर खुलेआम रोमांस कर रहा है। यह घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है, जिसमें दिख रहा है कि युवक बाइक चला रहा है साथ में एक युवती बाइक की बोनट पर बैठी हुई है। इसी दौरान एक राहगीर को चलते हुए यह नजारा देखता है और दोनों का वीडियो बना लेता है। जिसके बाद से ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बाइक फिरोजाबाद से आगरा की ओर जा रही थी। वीडियो बना रहा शख्स कपल को समझाते हुए कहता है कि यह गलत है, लेकिन कपल उनकी एक नहीं सुनता और वो उसे अपने काम से काम रखने की सलाह दे देते हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…