दिल्ली/NCR

UPSC छात्र मर्डर मिस्ट्री: हत्याकांड की कहानी ने लिया यूटर्न, लैपटॉप में लड़कियों की मिली ऐसी वीडियो रह गए सब दंग

Delhi News: दिल्ली के तिमारपुर इलाके में UPSC छात्र रामकेश मीणा की हत्या का मामला अब नया और चौंकाने वाला मोड़ ले चुका है। पुलिस जांच में जो खुलासे हो रहे हैं, उन्होंने इस केस को रहस्य और रोमांच से भर दिया है। दरअसल, पुलिस ने मृतक छात्र के लैपटॉप से 15 से अधिक लड़कियों के फोटो और आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए हैं। अब यही लैपटॉप इस पूरे हत्याकांड की कहानी पलट रहा है।

लैपटॉप से खुली पोल

दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि जांच के दौरान रामकेश के लैपटॉप से कई लड़कियों के फोटो और वीडियो मिले हैं। यह सामग्री इस हत्याकांड के पीछे की असल वजह साबित हो सकती है। हालांकि, DCP राजा बांठिया ने कहा है कि मामले की FSL जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद ही इन वीडियो की सच्चाई सामने आ पाएगी।

हत्या की जड़ में छिपा ‘अमृता का राज’

जांच में सामने आया है कि रामकेश की लिव-इन पार्टनर अमृता चौहान के कुछ अश्लील वीडियो और फोटो उसके पास एक हार्ड डिस्क में सुरक्षित थे। अमृता कई महीनों से इनको वापस मांग रही थी या डिलीट करने के लिए कह रही थी, लेकिन रामकेश टालमटोल कर रहा था। इसी बात से नाराज होकर अमृता ने अपने पूर्व प्रेमी सुमित कश्यप के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली।

साजिश से लेकर जलाने तक की पूरी कहानी

5 अक्टूबर 2025 की रात अमृता, सुमित और उनके साथी संदीप, रामकेश के फ्लैट पहुंचे। तीनों ने पहले छात्र से मारपीट की और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद अमृता और सुमित ने करीब छह घंटे तक शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की। उन्होंने शव पर घी और शराब डालकर उसे जलाने की योजना बनाई, ताकि हत्या को हादसा दिखाया जा सके।

परिजनों ने पहले ही तोड़ लिया था नाता

इस बीच खुलासा हुआ कि अमृता चौहान को उसके परिवार ने पहले ही चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया था। परिवार ने अखबार में नोटिस छपवाकर उससे संबंध विच्छेद किया था। फिलहाल, पुलिस तीनों आरोपियों से दोबारा पूछताछ की तैयारी में है। वहीं, लैपटॉप और मोबाइल की फोरेंसिक जांच से उम्मीद है कि इस र्डर केस की असली वजह पूरी तरह सामने आ जाएगी।

ये भी पढ़े – जयपुर में हाईटेंशन लाइन से बस में लगी आग, 3 की मौत और 12 झुलसे

Shagun Chaurasia

Recent Posts

मां को भनक तक नहीं लगी, जापान पहुंचीं सीमा… फिर ट्रैक पर रच दिया इतिहास

Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…

38 seconds ago

गणपति विसर्जन में खंडित हो जाए मूर्ति तो क्या करें? जानें सही तरीका

Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…

16 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के यूपी दौरे टले, चुनाव आयोग ने SIR विवाद से किसी संबंध से किया इनकार

Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…

19 minutes ago

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

58 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

1 hour ago