US Iran Airstrikes: अमेरिका और ईरान के बीच जंग फिर तेज हो गई है। अमेरिका ने ईरान पर नए हवाई हमले किए, तो जवाब में ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन की ओर मिसाइल और ड्रोन दाग दिए। खाड़ी में बढ़ते तनाव के बीच युद्ध अब और खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है।
गुरुवार को अमेरिका ने ईरान पर अपने हमले और तेज कर दिए। अमेरिकी सेना ने कई और पुलों को निशाना बनाया, साथ ही उस जहाज पर भी हमला किया जिस पर अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी तोड़ने का आरोप है। अमेरिका का कहना है कि दूसरी लहर के हमलों का मकसद ईरान की सैन्य क्षमता को और कमजोर करना था। इस बार हमले पहली बार राजधानी तेहरान के आसपास के इलाकों तक भी पहुंचे, जिससे साफ है कि अमेरिकी अभियान अब और व्यापक होता जा रहा है।
ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, अमेरिकी हमलों में तेहरान, सेमनान, हमदान, होरमोज़गान, खुज़ेस्तान, लोरेस्तान, मरकज़ी, सिस्तान-बलूचिस्तान और क़ेश्म द्वीप को निशाना बनाया गया। सेमनान, जिसे ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और अंतरिक्ष कार्यक्रम का अहम केंद्र माना जाता है, भी हमलों की जद में रहा। बंदर अब्बास के अल्लाह-अकबर हिल इलाके में 7 लोग घायल हुए, जबकि रेलवे जंक्शन पर 2 अन्य घायल बताए गए। वहीं शहर के पश्चिम में दो पुलों पर हुए हमलों में 3 लोगों की मौत और 9 लोगों के घायल होने की खबर है।
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…