Breaking

अमेरिका ने खार्ग में 5 तेल टैंकरों पर किया बड़ा हमला; ईरान ने भी की जवाबी कार्रवाई

Attack on Kharg Island: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, IRGC ने अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत को बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाने की 2 कोशिशें कीं। इसके बाद अमेरिकी सेना ने 8 सितंबर को ईरान के 5 कच्चे तेल के टैंकरों को नष्ट कर दिया। अमेरिका का दावा है कि उसके युद्धपोत ने ईरान के दोनों मिसाइल हमलों को नाकाम कर दिया था। इस कार्रवाई में किसी अमेरिकी सैन्यकर्मी के घायल होने की खबर नहीं है।

'तेल से होने वाली कमाई IRGC के नेटवर्क तक पहुंचती है'

अमेरिका का दावा है कि ईरान इन टैंकरों के जरिए अरबों डॉलर के गुप्त तेल नेटवर्क को चलाता है। इससे IRGC और उसके सहयोगी संगठनों को आर्थिक मदद मिलती है। मालूम हो कि 5 सितंबर को भी तीन ईरानी तेल टैंकरों पर कार्रवाई की गई थी। इससे पहले IRGC ने अमेरिकी विमानवाहक पोत और गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन दोनों प्रयास नाकाम रहे।

जॉर्डन ने ईरानी हमले की 20 में से 18 मिसाइलें रोकीं

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच अब जवाबी कार्रवाई भी तेज हो गई है। ईरानी सेना ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी अल-अजराक एयरबेस पर मिसाइल हमला करने का दावा किया है। वहीं, जॉर्डन ने कहा कि ईरान की ओर से दागी गई 20 मिसाइलों में से 18 को हवा में ही मार गिराया गया। बाकी दो मिसाइलें सुनसान इलाकों में गिरीं और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Sunil Gupta

Recent Posts

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

24 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

1 hour ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago