Wednesday, Oct 28

होम = Breaking = US ने जापान में अपने एयर बेस पर BYD की कारों की एंट्री पर लगाई रोक, बयान में सुरक्षा चिंताओं का दिया हवाला

US ने जापान में अपने एयर बेस पर BYD की कारों की एंट्री पर लगाई रोक, बयान में सुरक्षा चिंताओं का दिया हवाला

US BYD Cars Ban: अमेरिका ने जापान में अपने एक अहम सैन्य ठिकाने पर चीन की इलेक्ट्रिक कारों की एंट्री पर रोक लगा दी है। अमेरिकी सेना ने ओकिनावा स्थित कडेना एयर बेस पर चीनी कंपनी BYD की गाड़ियों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया है। यह फैसला सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर लिया गया है, क्योंकि यह एयर बेस प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका के सबसे महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों में से एक है।

कैमरे और GPS से डेटा लीक की आशंका

बीवाईडी गाड़ियों में लगे कैमरे, सेंसर और जीपीएस सिस्टम के जरिए संवेदनशील जानकारी जुटाए जाने या लीक होने की आशंका के बीच यह कदम उठाया गया है। एयर बेस की प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एली स्टॉर्मर ने कहा कि ये गाड़ियां कर्मियों की सुरक्षा और सैन्य मिशन के लिए अस्वीकार्य जोखिम पैदा करती हैं, जिसे कम नहीं किया जा सकता।

US के लिए क्यों अहम है कडेना एयरबेस

जापान के दक्षिण-पश्चिमी द्वीप समूह में स्थित कडेना एयर बेस प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी सेना के सबसे महत्वपूर्ण ठिकानों में से एक है। यह पूर्वी चीन सागर के करीब है और चीन, रूस या उत्तर कोरिया के साथ संभावित सैन्य टकराव की स्थिति में इसकी अहम भूमिका हो सकती है। रणनीतिक रूप से संवेदनशील इस ठिकाने पर चीनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के प्रवेश पर रोक को अमेरिका की सुरक्षा चिंताओं से जोड़कर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: ब्राजील चुनाव पर ट्रंप ने उठाया सवाल, कहा- लूला दा सिल्वा पसंद हैं, लेकिन चुनाव धांधली वाला लग रहा