Idaho Fighter Jet Crash: अमेरिका के इडाहो राज्य में एयर शो के दौरान 2 लड़ाकू विमान अचानक एक-दूसरे से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों जेट हवा में अनियंत्रित होकर नीचे गिरने लगे और जमीन पर गिरते ही जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद आसमान में काले धुएं का विशाल गुबार फैल गया। हादसे के बाद राहत की बात यह रही कि दोनों विमानों में मौजूद कुल चारों पायलट और क्रू सदस्य समय रहते पैराशूट के जरिए सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों विमानों में मौजूद पायलट समय रहते पैराशूट के जरिए सुरक्षित बाहर निकल गए और उनकी जान बच गई। “गनफाइटर स्काइज एयर शो” की वेबसाइट पर जारी बयान में भी इस घटना की पुष्टि की गई है। बताया गया कि यह हादसा “माउंटेन होम एयर फोर्स बेस” पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुआ और बेस से करीब दो मील उत्तर-पश्चिम की दिशा में हुआ।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों जेट हवा में टकराने के बाद अचानक नियंत्रण खो बैठते हैं और तेजी से नीचे की ओर गिरने लगते हैं। कुछ ही पलों में दोनों विमान जमीन से टकराकर जोरदार धमाके के साथ क्रैश हो जाते हैं, जिसके बाद आसमान में काले धुएं का बड़ा गुबार फैल जाता है। इसी बीच चार पैराशूट भी आसमान से नीचे उतरते दिखाई देते हैं, जिससे पायलटों के सुरक्षित बच निकलने की पुष्टि होती है। नेवल एयर फोर्सेज पैसिफिक फ्लीट की प्रवक्ता कमांडर अमेलिया उमायम ने ‘कोमो’ को बताया कि EA-18G ग्राउलर जेट वॉशिंगटन के व्हिडबे द्वीप पर तैनात हैं।
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…