Keralm's CM oath Ceremony: केरलम में विधानसभा चुनाव नतीजों के करीब 2 हफ्ते बाद सोमवार सुबह 10 बजे से नई सरकार का गठन होने जा रहा है। वीडी सतीशन के नेतृत्व में यूडीएफ सरकार आज शपथ लेगी, जिसमें मुख्यमंत्री समेत कुल 21 मंत्री शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। गौरतलब है, कांग्रेस की अगुवाई वाले UDF ने 140 में से 102 सीटें जीती थीं। बीते दिन रविवार को सतीशन ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को मंत्रिमंडल की सूची सौंपी।
केरलम की नई सरकार में कौन-कौन मंत्री बनेगा? इसे लेकर तीन दिन तक चर्चा चली। मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा शुक्रवार को शुरू हुई और कांग्रेस नेताओं और गठबंधन सहयोगियों के बीच कई दौर की बैठकों के बाद रविवार शाम को लिस्ट फाइनल हुई।
राज्य में कांग्रेस विधायक दल के नेता सतीशन ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन और सनी जोसेफ को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। नई सरकार में थिरुवनचूर राधाकृष्णन विधानसभा स्पीकर और शनिमोल उस्मान डिप्टी स्पीकर होंगे।
केरल की नई सरकार में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) को भी अहम प्रतिनिधित्व दिया गया है। यूडीएफ की सहयोगी पार्टी आईयूएमएल के पांच विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा। पार्टी के पास विधानसभा में 22 विधायक हैं, जिसके चलते सरकार गठन में उसकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है नई कैबिनेट में पीके कुन्हालीकुट्टी, एन शम्सुद्दीन, केएम शाजी, पीके बशीर और वीई अब्दुल गफूर को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी जाएगी।
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…