US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने टेक्सास समेत कई अहम सीटों पर जीत दर्ज की। ट्रंप के करीबी माने जाने वाले भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी सहित कई समर्थित उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा।
रिपब्लिकन पार्टी के मजबूत गढ़ टेक्सास में डेमोक्रेट जेम्स टालारिको ने केन पैक्सटन को हराकर बड़ा उलटफेर किया। इस जीत के साथ पार्टी ने 1993 के बाद पहली बार राज्य की सीनेट सीट पर कब्जा जमाया है। 37 वर्षीय टालारिको राज्य के विधायक और पूर्व मिडिल स्कूल शिक्षक हैं। वह प्रेस्बिटेरियन धर्मशास्त्र की पढ़ाई भी कर चुके हैं। वह लंबे समय से सीनेटर रहे जॉन कॉर्निन की जगह लेंगे और सीनेट के सबसे युवा सदस्यों में शामिल होंगे।
पैक्सटन की छवि भी चुनाव में मुद्दा बनी। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच हुई थी, हालांकि आरोप तय नहीं हुए। उन पर एक राजनीतिक मददगार को लाभ पहुंचाने के लिए पद के दुरुपयोग के आरोप भी लगे थे, जिनसे राज्य की सीनेट ने उन्हें बरी कर दिया था। ट्रंप ने कॉर्निन के बजाय पैक्सटन का समर्थन किया था, लेकिन यह काम नहीं आया। टालारिको ने अपने प्रचार में आम लोगों के मुद्दे और अरबपतियों के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव को उठाया। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो लोकप्रिय हुए, जिससे उन्हें रिपब्लिकन और निर्दलीय मतदाताओं का समर्थन मिला।
ओहायो के गवर्नर चुनाव में भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी को डेमोक्रेट एमी एक्टन ने हरा दिया। रामास्वामी ट्रंप के करीबी और पसंदीदा उम्मीदवार माने जाते थे। यह चुनाव उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के गृह राज्य में हुआ, जहां रिपब्लिकन पार्टी के भीतर भी मतभेद सामने आए।
दक्षिण कैरोलिना की सीनेट सीट पर डेमोक्रेट एनी एंड्रयूज ने ट्रंप समर्थित डार्लिन ग्राहम को शिकस्त दी। डार्लिन, दिवंगत रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम की बहन हैं। जॉर्जिया में कीशा लांस बॉटम्स राज्य की पहली अश्वेत महिला गवर्नर चुनी गईं। उन्होंने रिक जैक्सन को हराया। अटलांटा की पूर्व मेयर बॉटम्स, पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की सलाहकार भी रह चुकी हैं। डेमोक्रेट सीनेटर जॉन ओसॉफ ने जॉर्जिया में अपनी सीट बचाई, जबकि नॉर्थ कैरोलिना में रॉय कूपर ने रिपब्लिकन पार्टी से सीनेट सीट छीन ली।
मिडटर्म चुनाव में प्रतिनिधि सभा की सभी 435 और सीनेट की 37 सीटों के लिए मतदान हुआ। इसके अलावा 36 राज्यों में गवर्नर पद के चुनाव भी हुए। इन नतीजों से तय होगा कि रिपब्लिकन पार्टी संसद के दोनों सदनों में अपना नियंत्रण बरकरार रख पाती है या नहीं।
चुनाव से पहले सर्वे में अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र की स्थिति मतदाताओं के बड़े मुद्दे थे। शुरुआती सर्वे के मुताबिक, कई मतदाता देश की स्थिति और ट्रंप के कामकाज से संतुष्ट नहीं थे। टेक्सास जैसे मजबूत रिपब्लिकन राज्य में हार पार्टी के लिए अहम संकेत है। यदि डेमोक्रेट्स सीनेट और प्रतिनिधि सभा में बहुमत हासिल करते हैं, तो ट्रंप के कार्यकाल के बाकी दो वर्षों में कानून बनाने और नीतियां लागू करने में मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
ये भी पढ़े: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में पिया डंडिया की जीत, जानें बाकी भारतीय मूल के उम्मीदवारों का क्या रहा नतीजा
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…