US Shooting: अमेरिका के इडाहो राज्य में शनिवार को एक बार फिर गोलीबारी की घटना ने दहशत फैला दी। ट्विन फॉल्स शहर के एक व्यस्त शॉपिंग एरिया में एक हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत की आशंका है और कई अन्य घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जवाबी कार्रवाई में हमलावर को मार गिराया। फिलहाल घटना के कारणों और हमलावर की पहचान की जांच की जा रही है।
स्थानीय समयानुसार शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे ट्विन फॉल्स के एक व्यस्त शॉपिंग एरिया में अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, हमलावर ने मशहूर 'इन-एन-आउट बर्गर' रेस्तरां के पास लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनते ही इलाके में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और हमलावर को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। हालांकि, उसने फायरिंग जारी रखी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें हमलावर गोली लगने से मारा गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…