Crocodile
Uttar pradesh news : उत्तर प्रदेश में एक महिला ने अपने बेटे को नाले में गिरने से बचाने के लिए बहादुरी से मगरमच्छ से मुकाबला किया। उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक महिला ने बहादुरी का परिचय देते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर अपने पांच साल के बेटे को नाले में गिरने से बचाने के लिए नंगे हाथों से मगरमच्छ से मुकाबला किया। बताते चले कि यह घटना सोमवार शाम को ढकिया गांव में घटी।
वीरू नाम का यह बच्चा अपने घर के पास एक नाले के पास खेल रहा था, तभी अचानक एक मगरमच्छ पानी से बाहर निकला और बच्चे को दबोच लिया। जैसे ही मगरमच्छ ने बच्चे को वापस पानी में खींचने की कोशिश की। जैसे ही उसकी 40 वर्षीय माँ माया ने उसकी चीखें सुनीं और दौड़कर मौके पर बचाने को पहुँचीं।
मौजूदा लोगों ने घटना के बारे में बताया कि इसके बाद पाँच मिनट तक ज़िंदगी और मौत की जंग चली। इस बारे में आगे बताया गया है कि माया ने पूरी बहादूरी के साथ अपने बेटे के लिए मगरमच्छ का सामना किया। महिला ने अपने बेटे को उसके शक्तिशाली जबड़ों से छुड़ाने के लिए पहले अपने हाथों और फिर एक लोहे की छड़ी का इस्तेमाल कर उसकी जान बचाई। माया ने बताया, “मैं चीखी और अपनी जान के बारे में सोचे बिना ही उसमें कूद पड़ी।”
ये भी पढ़े : मुंबई में भारी बारिश से लोकल ट्रेन प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और रेड अलर्ट जारी
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…