क्रिकेट

RR की हार पर छलके सूर्यवंशी के आंसू, लेकिन रच दिया इतिहास; IPL में सबसे तेज 1000 रन पूरे, अब RCB और GT के बीच होगा फाइनल

GT Beat RR in Qualifiere 2: आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। राजस्थान की हार के बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भावुक होकर रो पड़े। हालांकि उन्होंने इस मैच में सबसे कम गेंदों में 1000 IPL रन पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। वहीं गुजरात ने 215 रन का लक्ष्य हासिल कर IPL इतिहास का अपना सबसे बड़ा सफल रनचेज भी दर्ज किया। अब आईपीएल का फाइनल मुकाबला जीटी और आरसीबी के बीच 31 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

वैभव ने आईपीएल में पूरे किए 1000 रन

वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने महज 440 गेंदों में 1000 IPL रन पूरे किए और टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे कम गेंदों में यह मुकाम हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए। सूर्यवंशी ने इस मामले में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1000 रन तक पहुंचने के लिए 545 गेंदों का सामना किया था।

जीटी ने अपना सबसे बड़ा टार्गेट किया चेज

गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 215 रन का विशाल लक्ष्य हासिल कर IPL इतिहास का अपना सबसे बड़ा सफल रनचेज दर्ज किया। टीम ने 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत हासिल की और फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले गुजरात का सबसे बड़ा सफल रनचेज 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ था, जब टीम ने अहमदाबाद में 204 रन का लक्ष्य हासिल किया था। इस जीत के साथ गुजरात ने अपने पुराने रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago