Vaishali Home Guard Case: बिहार के वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला होमगार्ड जवान और उसकी बहन के अपहरण तथा दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि बाजार से लौटते समय गांव के सुबोध पासवान ने अपने भाई और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर दोनों बहनों का अपहरण कर लिया।
परिजनों के अनुसार, आरोपियों ने महिला होमगार्ड जवान को एक घर में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के घर पर छापेमारी कर महिला को बरामद कर लिया। हालांकि, मुख्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा।
मामले में महुआ के एसडीपीओ संजीव कुमार ने परिजनों के आरोपों से अलग जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में मामला अपहरण और दुष्कर्म का नहीं, बल्कि प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है।
एसडीपीओ के मुताबिक, महिला होमगार्ड जवान और आरोपी के बीच पहले से प्रेम संबंध थे। नौकरी मिलने के बाद महिला ने आरोपी से दूरी बना ली थी, जिससे नाराज होकर आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि दोनों पहले कथित तौर पर कोर्ट मैरिज कर चुके थे।
पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच और उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की शिकायत मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
ये भी पढ़े: रूस का गेरान-4 ड्रोन हमला: यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर कार्गो जहाज और ट्रॉलर बने निशाना
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…