उत्तर प्रदेश

Vaishno Devi Landslide: वैष्णो देवी हादसे में गाजियाबाद की दो बहनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Vaishno Devi Landslide: जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गईं गाजियाबाद की दो बहनें, चांदनी और नीरा एक भीषण प्राकृतिक आपदा का शिकार हो गईं. बाढ़ और भूस्खलन ने न केवल इन दोनों बहनों की जिंदगी छीन ली, बल्कि उनके परिवार को गहरे सदमे में डुबो दिया. हादसे में चांदनी और नीरा (43) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ गए मयंक गोयल, गीता गोयल, अमित और विधि गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

हादसे से पूरी तरह से टूटा परिवार

चांदनी की शादी अप्रैल 2025 में हुई थी, और वह अपने पति मयंक के साथ बागपत से इस यात्रा पर निकली थीं. मयंक एक व्यापारी परिवार से हैं. दूसरी ओर, नीरा अपने पति अमित और दो बच्चों, एक बेटा और एक बेटी के साथ मेरठ के मवाना में रहती थीं. अमित भी व्यवसाय से जुड़े हैं. दोनों बहनें गाजियाबाद के दिल्ली गेट इलाके से ताल्लुक रखती थीं. उनके पिता नंदकिशोर का निधन 20 साल पहले हो चुका था. मां सावित्री देवी (60), भाई मोहित और छोटी बहन हिना, जो अभी अविवाहित हैं, इस हादसे से पूरी तरह टूट गए हैं.

“यह हादसा किसी बुरे सपने से कम नहीं..”

स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों के अनुसार, चांदनी और नीरा परिवार की रीढ़ थीं. उनकी खुशमिजाजी और हिम्मत पूरे मोहल्ले के लिए प्रेरणा थी. चांदनी की नई-नई शादी और नीरा की बच्चों के प्रति समर्पण की बातें हर कोई याद कर रहा है. उनकी असमय मौत ने न केवल परिवार, बल्कि पूरे मोहल्ले को शोक में डुबो दिया. एक पड़ोसी ने कहा, “वे दोनों सबके लिए मिसाल थीं. यह हादसा किसी बुरे सपने से कम नहीं.”

ये भी पढ़ें : बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर चिराग पासवान का नीतीश सरकार पर हमला,कहा-मुझे दुख है कि मैं सरकार को समर्थन…

अपूरणीय क्षति ने सबको झकझोर कर रख दिया

दोनों बहनों के शव परिवार को सौंप दिए गए हैं. परिवार के सदस्य शवों को लेकर चांदनी और नीरा के ससुराल के लिए रवाना हो चुके हैं. इस त्रासदी ने परिवार के सामने भावनात्मक और सामाजिक चुनौतियां खड़ी कर दी हैं. सावित्री देवी और बाकी परिवार के लिए यह दुख सहना आसान नहीं. स्थानीय समुदाय और रिश्तेदार परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस अपूरणीय क्षति ने सबको झकझोर कर रख दिया है.

-कपिल मेहरा

Ranjana Kumari

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

3 minutes ago

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

36 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

39 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

1 hour ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

1 hour ago