Trending

2 नवंबर से दौड़ेगी वाराणसी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर, प्रयागराज-कानपुर समेत 4 स्टॉपेज

Vande Bharat Sleeper Train: वाराणसी और नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस की टिकट बुकिंग शुरू हो गई है। शनिवार को इस ट्रेन का उद्घाटन किया गया था और यह 2 नवंबर 2026 से नियमित रूप से यात्रियों के लिए शुरू होगी। ट्रेन के किराये की जानकारी भी सामने आ गई है। इसमें थर्ड एसी, सेकंड एसी और फर्स्ट एसी की सुविधा मिलेगी। आइए जानते हैं ट्रेन का किराया, रूट, स्टॉपेज और सुविधाएं।

2 नवंबर से शुरू होगी नियमित सेवा

रेल मंत्रालय के मुताबिक, ट्रेन संख्या 27421/27422 वाराणसी-नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस 2 नवंबर 2026 से व्यावसायिक परिचालन शुरू करेगी। वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन (27421) शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह के सभी दिन चलेगी। वहीं, नई दिल्ली से वाराणसी आने वाली ट्रेन (27422) शनिवार को छोड़कर बाकी सभी दिन संचालित होगी।

प्रयागराज, कानपुर समेत चार स्टेशनों पर ठहराव

वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली यह ट्रेन रास्ते में चार स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद शामिल हैं। इस रूट पर ट्रेन 130 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। हालांकि, इसे अधिकतम 180 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के लिए डिजाइन किया गया है। ट्रेन का संचालन और रखरखाव नॉर्दर्न रेलवे जोन करेगा।

ऑनलाइन और ऑफलाइन ऐसे करें टिकट बुक

वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के टिकट की बुकिंग शुरू हो चुकी है। यात्री ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से टिकट ले सकते हैं। ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए IRCTC की वेबसाइट, रेल कनेक्ट या रेलवन ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, ऑफलाइन टिकट के लिए रेलवे स्टेशन के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) काउंटर पर जाना होगा।

तीन श्रेणियों में मिलेगा सफर का विकल्प

इस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे। यात्रियों को थर्ड एसी (3A), सेकंड एसी (2A) और फर्स्ट एसी (1A) में सफर करने का विकल्प मिलेगा। वाराणसी से नई दिल्ली तक का किराया श्रेणी के हिसाब से इस प्रकार है:
थर्ड एसी (3A): 1,915 रुपये
सेकंड एसी (2A): 2,470 रुपये
फर्स्ट एसी (1A): 3,030 रुपये

स्टेशन के हिसाब से कितना होगा किराया?

वाराणसी से अलग-अलग स्टेशनों तक का किराया भी जारी कर दिया गया है। इसकी जानकारी नीचे दी गई है:
गंतव्य स्टेशन थर्ड एसी (3A) सेकंड एसी (2A) फर्स्ट एसी (1A)
प्रयागराज ₹1,010 ₹1,305 ₹1,600
कानपुर ₹1,010 ₹1,305 ₹1,600
अलीगढ़ ₹1,590 ₹2,050 ₹2,515
नई दिल्ली ₹1,915 ₹2,470 ₹3,030

यात्रियों को मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लंबी दूरी के रात के सफर को आरामदायक बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें बेहतर कुशनिंग वाले एर्गोनॉमिक बर्थ दिए गए हैं। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए कई आधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं।

ट्रेन की प्रमुख सुविधाएं इस प्रकार हैं:

बेहतर कुशनिंग के साथ आरामदायक और एर्गोनॉमिक बर्थ।
आसान आवाजाही के लिए वेस्टिब्यूल वाले ऑटोमैटिक दरवाजे।
बेहतर सस्पेंशन और शोर कम करने वाली तकनीक से आरामदायक सफर।
कवच सुरक्षा प्रणाली और इमरजेंसी टॉक-बैक सुविधा।
साफ-सफाई का उच्च स्तर बनाए रखने के लिए डिसइंफेक्टेंट टेक्नोलॉजी।
एडवांस्ड कंट्रोल और सुरक्षा सिस्टम से लैस ड्राइवर कैब।
एयरोडायनामिक डिजाइन और ऑटोमैटिक एक्सटीरियर पैसेंजर दरवाजे।

ये भी पढ़ें: महंगाई के खिलाफ जर्मनी में प्रदर्शन हिंसक, दुकानों में लूटपाट और पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी

Lavanya Dayal

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

10 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

11 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

11 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

11 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

11 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

12 hours ago