Monday, Nov 09

होम = Breaking = महंगाई के खिलाफ जर्मनी में प्रदर्शन हिंसक, दुकानों में लूटपाट और पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी

महंगाई के खिलाफ जर्मनी में प्रदर्शन हिंसक, दुकानों में लूटपाट और पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी

Germany Protests Violence: महंगाई के खिलाफ जर्मनी में शुरू हुआ विरोध अब हिंसक रूप लेता दिख रहा है। फ़्रैंकफ़र्ट में शनिवार देर रात प्रदर्शनकारियों ने दुकानों में लूटपाट की और पुलिस के साथ उनकी झड़पें हुईं। जर्मनी के दूसरे शहरों से भी हिंसा और टकराव की खबरें सामने आई हैं। इससे पहले महंगाई के खिलाफ हुए प्रदर्शन काफी हद तक शांतिपूर्ण रहे थे, लेकिन ताजा घटनाओं ने हालात बदल दिए हैं।

चार बड़े शहरों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प

फ़्रैंकफ़र्ट के अलावा बर्लिन, कोलोन और हैम्बर्ग में भी हिंसा की घटनाएं हुईं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने पटाखों, पत्थरों और बोतलों से आपातकालीन सेवाओं के कर्मचारियों को निशाना बनाया।

'जेन ज़ी रेगेल्ट' के बैनर तले जुटे हजारों लोग

हिंसक घटनाओं से पहले जर्मनी में हजारों लोगों ने 'जेन ज़ी रेगेल्ट' नाम के अभियान समूह के बैनर तले प्रदर्शन किया था। इस जर्मन नाम का अर्थ है- 'जेन ज़ी अब जिम्मेदारी संभालेगी'। अभियान के तहत युवाओं ने महंगाई के खिलाफ अपनी आवाज उठाई।

फंडिंग में कटौती और सैन्य सेवा का भी विरोध

प्रदर्शनकारियों की मांगें सिर्फ महंगाई तक सीमित नहीं थीं। उन्होंने स्कूलों में कम फंडिंग, जीवनयापन की बढ़ती लागत और सरकारी खर्च में कटौती के खिलाफ आवाज उठाई। इसके साथ ही सैन्य सेवा का भी विरोध किया गया।

फ्रांस में भी सड़कों पर उतरे 3.20 लाख से ज्यादा लोग

जर्मनी में हुए ये प्रदर्शन फ्रांस में युवा नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए हैं। फ्रांस में भी शनिवार को 3 लाख 20 हजार से अधिक लोगों ने प्रदर्शन किया। दोनों देशों में युवाओं ने आर्थिक और सरकारी नीतियों से जुड़े मुद्दों पर विरोध जताया।

ये भी पढ़ें: जर्मनी का रूस पर बड़ा आरोप, एयरपोर्ट हमले पर पुतिन का करारा जवाब