Wednesday, Sep 02

होम = News Featured = जर्मनी का रूस पर बड़ा आरोप, एयरपोर्ट हमले पर पुतिन का करारा जवाब

जर्मनी का रूस पर बड़ा आरोप, एयरपोर्ट हमले पर पुतिन का करारा जवाब

by | Sep 2, 2026 | News Featured

Leipzig Airport Drone Attack: जर्मनी ने लीपज़िग एयरपोर्ट पर हुए ड्रोन हमले को लेकर रूस पर गंभीर आरोप लगाया है। जर्मन अधिकारियों के मुताबिक, पिछले महीने एयरपोर्ट पर मिला ड्रोन विस्फोटकों से लैस था और यूक्रेन के कार्गो विमानों के पास पाया गया था। ड्रोन में विस्फोट नहीं हुआ, लेकिन जांच में अब एक के बाद एक कई चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। माना जा रहा है कि एक दूसरा ड्रोन कार्गो विमान से टकराया था, जबकि 10 दिन बाद एयरपोर्ट के पास एक और ड्रोन मिलने की खबर सामने आई।

रूस पर आरोप, पुतिन ने जर्मनी पर ही लगाए गंभीर आरोप

जर्मनी के गृह मंत्री अलेक्ज़ेंडर डोब्रिंट ने कहा कि लीपज़िग एयरपोर्ट पर ड्रोन की घटना यूरोप में रूस की लंबे समय से चली आ रही “हाइब्रिड गतिविधियों” का हिस्सा है। उन्होंने आशंका जताई कि भविष्य में जर्मनी को फिर निशाना बनाया जा सकता है। वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए उल्टा जर्मनी पर ही गंभीर आरोप लगा दिया। पुतिन के मुताबिक, रूस को जिम्मेदार ठहराने के लिए लीपज़िग एयरपोर्ट मामले में सबूत प्लांट किए गए हैं।

पुतिन के आरोप पर जर्मनी का पलटवार

पुतिन ने रूस को जिम्मेदार ठहराए जाने के पीछे सबूत प्लांट किए जाने का आरोप तो लगाया, लेकिन अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया। वहीं, बर्लिन स्थित रूसी दूतावास ने रूस के हमले में शामिल होने के आरोप को “बेतुका” करार दिया है। दूसरी ओर, जर्मनी के गृह मंत्री डोब्रिंट का कहना है कि ड्रोन में इस्तेमाल उपकरणों की जांच और खुफिया जानकारी रूस की भूमिका की ओर इशारा करती है।