अध्यात्म

क्या आप भी जमीन पर रखते हैं पूजा की थाली या किताबें? तुरंत बदलें ये आदत, वरना रुक जाएगी घर की बरकत

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर में रखी जाने वाली चीजों को लेकर कई तरह की मान्यताएं बताई गई हैं। माना जाता है कि कुछ पवित्र और जरूरी चीजों को सीधे जमीन पर रखने से बचना चाहिए। इनमें पूजा का मंदिर, दीपक, कलश, भोजन की थाली और किताबें शामिल हैं।

मंदिर और भगवान की मूर्तियां

वास्तु की मान्यताओं के अनुसार घर के मंदिर या देवी-देवताओं की मूर्तियों को सीधे फर्श पर नहीं रखना चाहिए। मंदिर के नीचे लकड़ी की चौकी या साफ कपड़ा रखा जा सकता है। शिवलिंग और शालिग्राम को भी सीधे जमीन पर रखने से बचने की बात कही गई है। माना जाता है कि इससे पूजा का पूरा फल नहीं मिलता और वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है।

दीपक को भी फर्श पर न रखें

पूजा या आरती के दौरान जलाया जाने वाला दीपक धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। वास्तु के अनुसार इसे सीधे जमीन पर रखने के बजाय छोटी प्लेट, चावल की ढेरी या लकड़ी की चौकी पर रखना चाहिए।

कलश की स्थापना का तरीका

पूजा या धार्मिक अनुष्ठान में कलश की स्थापना की जाती है। मान्यता है कि इसे सीधे जमीन पर रखने के बजाय नीचे चावल, गेहूं या साफ मिट्टी की ढेरी बनाई जानी चाहिए। इसके बाद उसी के ऊपर कलश रखा जाता है।

भोजन की थाली

जमीन पर बैठकर भोजन करना अच्छी आदत मानी जाती है, लेकिन वास्तु की मान्यताओं के अनुसार भोजन की थाली सीधे फर्श पर नहीं रखनी चाहिए। थाली को पटरे, चौकी या आसन के ऊपर रखकर भोजन करने की बात कही जाती है। धार्मिक मान्यता में भोजन को मां अन्नपूर्णा से जोड़ा गया है, इसलिए भोजन का सम्मान करने पर जोर दिया जाता है।

किताबों को जमीन पर न रखें

किताबों को माता सरस्वती का स्वरूप माना जाता है। इसलिए वास्तु और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पुस्तकों को सीधे जमीन पर रखने से बचना चाहिए। पढ़ाई के दौरान किताबों को फर्श पर रखने के बजाय टेबल, अलमारी या साफ कपड़े के ऊपर रखना बेहतर माना जाता है। मान्यता है कि इससे पढ़ाई के प्रति सकारात्मक वातावरण बना रहता है।

ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/trump-india-china-russia-oil-100-percent-tariff-bill/

Lavanya Dayal

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

6 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

8 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago