दिल्ली/NCR

दिल्ली में वाहनों के पंजीकरण का टूटा रिकॉर्ड! क्या राजधानी का जाम और प्रदूषण कभी कम होगा?

Private Vehicle Registration: दिल्लीवासियों के लिए 2025 रिकॉर्ड-तोड़ साल साबित हुआ। साल 2025 में राजधानी में 8.16 लाख नए निजी वाहन पंजीकृत किए गए, जो पिछले रिकॉर्ड 2018 के 7.26 लाख से भी ज्यादा है। विशेषज्ञों की चेतावनी है कि बढ़ती निजी गाड़ियों की संख्या राजधानी के जाम और प्रदूषण को और बढ़ा सकती है।

क्या है आंकड़ा

• पंजीकृत वाहनों में 75% पेट्रोल वाहन, डीजल कम, ई-वाहन नगण्य
• दिल्ली में कुल निजी वाहन संख्या 80 लाख से अधिक
• CPCB के मुताबिक, वाहनों से निकलने वाला उत्सर्जन दिल्ली के कुल प्रदूषण का 20-30% है
• सार्वजनिक परिवहन में कमजोरी

पूर्व उपायुक्त और परिवहन विशेषज्ञ डॉ. अनिल छिकारा के अनुसार, दिल्ली का पब्लिक ट्रांसपोर्ट ढांचा योजनाहीन और तकनीकी रूप से पिछड़ा है।

• बस संचालन कमजोर
• पैदल यात्रियों की सुरक्षा उपेक्षित
• सड़क और बस नेटवर्क बिखरा हुआ

सरकार की पहल

• दिल्ली सरकार ने रूट रेशनलाइजेशन और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी सुधार शुरू किए हैं
• भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बस रूट वैज्ञानिक तरीके से फिर से डिजाइन किए जा रहे हैं
• डीटीसी बसें यात्रियों के लिए सस्ता, भरोसेमंद और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प बनेंगी
• एक बस में औसतन 50–60 यात्री सफर करते हैं, जिससे प्रति व्यक्ति ईंधन और उत्सर्जन कम होता है

सालवार वाहनों का पंजीकरण

वर्ष,पंजीकरण और संख्या
• 2025- 816,051
• 2024- 711,113
• 2023- 657,889
• 2022- 608,138
• 2021- 458,529
• 2020- 424,294
• 2019- 641,889
• 2018- 726,830

विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक सार्वजनिक परिवहन सुधार नहीं होगा, दिल्लीवासियों का निजी वाहन भरोसा और बढ़ता रहेगा, और जाम व प्रदूषण की समस्या गंभीर बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें: Team India ODI Squad Announced vs NZ: पंत और अय्यर को मिला मौका, शमी और ईशान की छुट्टी, जानिए पूरी टीम

Shagun Chaurasia

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

10 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

11 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

12 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

13 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

13 hours ago