Rajasthan News
Rajasthan News : राजस्थान में जोबनेर स्थित श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति (वाइस चांसलर) डॉ. बलराज सिंह को उनके खिलाफ हुई जांच में दोषी पाए जाने पर पद से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति (चांसलर) हरिभाऊ बागडे ने बुधवार को जारी किए।
डॉ. सिंह पर आरोप था कि उन्होंने अपने कार्यकाल के अंतिम तीन माह में नीतिगत फैसले लेकर नियमों का उल्लंघन किया। विश्वविद्यालय अधिनियम में स्पष्ट प्रावधान है कि कार्यकाल के आखिरी तीन महीने में कोई बड़ा निर्णय नहीं लिया जा सकता। इसके बावजूद उन्होंने कर्मचारियों की स्थानांतरण और बर्खास्तगी जैसे आदेश जारी किए, कई अधिकारियों को उनकी क्षमता से अधिक दायित्व सौंपे और वित्तीय नियमों की भी अनदेखी की।
राज्यपाल सचिवालय को जब इन मामलों की शिकायतें मिलीं, तब विस्तृत जांच के आदेश दिए गए। जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने के बाद गवर्नर ने डॉ. सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया। साथ ही जांच को प्रभावित न करने के लिए एक विशेष समिति भी गठित की गई है।
जांच में सामने आया कि कुलपति ने विश्वविद्यालय अधिनियम के दायरे से बाहर जाकर प्रशासनिक और कार्मिक संबंधी फैसले किए। आरोप है कि उन्होंने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर कार्मिकों की सेवाओं की बर्खास्तगी और स्थानांतरण किए तथा कई फैसले बिना अनुमोदन के लागू कर दिए।
निलंबन के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय में कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में जांच समिति की विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
राजस्थान की उच्च शिक्षा व्यवस्था में यह मामला फिलहाल बड़ी प्रशासनिक हलचल का कारण बना हुआ है।
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…