राजस्थान

जयपुर-अजमेर हाईवे पर बड़ा हादसा, गैस सिलेंडर ट्रक में धमाका, उपमुख्यमंत्री-मुख्यमंत्री पहुंचे मौके पर

Jaipur-Ajmer : राजस्थान के जयपुर-अजमेर हाईवे पर मंगलवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया। मौजमाबाद थाना क्षेत्र के सावरदा पुलिया के पास गैस सिलेंडर से लदे ट्रक में जोरदार धमाका हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एक रासायनिक टैंकर ने ट्रक को पीछे से टक्कर मारी, जिसके बाद ट्रक में भीषण आग लग गई।

जैसे ही धमाका हुआ, आसमान में आग की लपटें और धुआं फैल गया। आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया और हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। प्रशासन ने एहतियातन दोनों ओर से यातायात रोक दिया।

LPG सिलेंडर से भरा था ट्रक

सूत्रों के अनुसार, ट्रक में एलपीजी सिलेंडर भरे हुए थे। टक्कर के कारण आग तेजी से फैल गई, लेकिन दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उपमुख्यमंत्री मौके पर पहुंचे

राजस्थान (Jaipur-Ajmer) के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा रात में ही मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि “घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन और पुलिस पूरी सतर्कता से हालात पर नजर रखे हुए हैं।”

जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि हादसा उस स्थान पर हुआ जहां सड़क किनारे एक ढाबा स्थित है और कई वाहन चालक वहां ठहरते हैं। उन्होंने बताया कि “एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था, जिसमें गैस सिलेंडर लदे थे। पीछे से आए केमिकल टैंकर की टक्कर के बाद धमाका हुआ और आग भड़क गई। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।”

ये भी पढ़े – कृषि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. बलराज सिंह निलंबित, गवर्नर ने दिए आदेश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन को राहत-बचाव कार्य में पूरी तत्परता से जुटने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “जयपुर ग्रामीण के मौजमाबाद क्षेत्र में गैस सिलेंडर ट्रक में लगी आग अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि घायलों का समुचित इलाज और प्रभावितों की हरसंभव मदद की जाए।”

Shweta Gupta

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

1 hour ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

4 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

4 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

4 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

4 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

4 hours ago