B Sudarshan Reddy
Vice President Election: उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए विपक्ष की तरफ से बी सुदर्शन रेड्डी ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान सोनिया गांधी, शरद पवार, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, रामगोपाल यादव, DMK सांसद तिरुचि शिवा, शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत और गठबंधन के कई अन्य नेता भी नामांकन के वक्त मौजूद रहे है।
बता दें कि विपक्ष के 80 सांसदों ने प्रस्तावक और अनुमोदक के तौर पर अपने साइन किए है। इनमें सोनिया गांधी का भी नाम शामिल है। उपराष्ट्रपति चुनाल 9 सितंबर को होने वाले है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स (X) पर नामांकन का कार्यक्रम साझा किया. विपक्षी INDIA गठबंधन के तमाम नेता सुबह 11 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कक्ष में एकत्र होंगे। इसके बाद वे सामूहिक रूप से राज्यसभा महासचिव और इस चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर पी.सी. मोदी के कार्यालय जाएंगे और नामांकन दा दाखिल करेंगे।
इससे पहले एनडीए (NDA) के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को अपना नॉमिनेशन फाइल कर दिया। नॉमिनेशन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, होम मिनिस्टर अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मौजूद थे।
सीपी राधाकृष्णन ने चार सेटों में नामांकन दाखिल किया है जिनमें से हर सेट पर 20 प्रस्तावकों और 20 अनुमोदकों के हस्ताक्षर हैं। प्रधानमंत्री मोदी मुख्य प्रस्तावक थे। पहले सेट में मुख्य प्रस्तावक के रूप में पीएम मोदी ने साइन किया है।
ये भी पढ़े : हमले के बाद दिल्ली सीएम की सुरक्षा में बदलाव, केंद्र सरकार ने तैनात किए Z category CRPF
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…