Breaking

Vijay Oath Ceremony: तमिलनाडु में ‘विजय राज’ की शुरुआत, थलपति ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

Vijay Oath Ceremony: तमिलनाडु की राजनीति में पिछले कई दिनों से जारी असमंजस आखिरकार समाप्त हो गया है। टीवीके प्रमुख विजय आज राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। उनके साथ पार्टी और सहयोगी दलों के नौ विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सुबह 10 बजे आयोजित समारोह में यह शपथ ग्रहण होगा। करीब छह दशक बाद राज्य में किसी गैर-द्रविड़ दल का नेता मुख्यमंत्री बनने जा रहा है।

बहुमत जुटाने में विजय को करना पड़ा संघर्ष

सरकार गठन का रास्ता विजय के लिए आसान नहीं रहा। स्पष्ट बहुमत नहीं होने और सहयोगी दलों के समर्थन में देरी के कारण शपथ ग्रहण कार्यक्रम कई बार टल गया। पहले 7 मई और फिर 9 मई को प्रस्तावित समारोह स्थगित करना पड़ा। राज्यपाल ने भी पर्याप्त समर्थन पत्र नहीं होने के कारण विजय को कई बार वापस लौटा दिया।

कांग्रेस बनी पहली समर्थक पार्टी

चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस ने सबसे पहले टीवीके को समर्थन देने का ऐलान किया। कांग्रेस के पांच विधायकों के समर्थन के साथ विजय 6 मई को राज्यपाल से मिले थे। उस समय उनके पास कुल 113 विधायकों का समर्थन था, लेकिन सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 विधायकों का आंकड़ा पूरा नहीं हो पाया।

वाम दलों ने बढ़ाया समर्थन

इसके बाद CPI और CPI(M) ने भी टीवीके को समर्थन देने की घोषणा की। दोनों दलों के दो-दो विधायक हैं। समर्थन मिलने के बाद विजय ने दूसरी बार राज्यपाल से मुलाकात की, लेकिन तब भी बहुमत का आंकड़ा पूरा नहीं हुआ और शपथ ग्रहण फिर टालना पड़ा।

VCK और IUML को लेकर बना रहा सस्पेंस

8 मई की शाम खबर आई कि टीवीके ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। पार्टी ने दावा किया कि कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और IUML के समर्थन से उसके पास 121 विधायकों का समर्थन है। हालांकि बाद में VCK और IUML ने सार्वजनिक रूप से कहा कि उन्होंने अभी तक आधिकारिक समर्थन नहीं दिया है। इससे एक बार फिर राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ गई।

तीसरी बार भी राज्यपाल ने मांगे पूरे हस्ताक्षर

विजय ने तीसरी बार राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की और 116 विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे। इसमें TVK, कांग्रेस और वाम दलों के विधायक शामिल थे। लेकिन बहुमत के लिए जरूरी संख्या पूरी नहीं होने पर राज्यपाल ने फिर 118 विधायकों के समर्थन पत्र पेश करने को कहा।

आखिरकार VCK ने दिया समर्थन

राजनीतिक उठापटक के बीच शनिवार को VCK ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीवीके को समर्थन देने की घोषणा कर दी। पार्टी प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने आधिकारिक समर्थन पत्र सौंपा। इसके बाद विजय ने राज्यपाल को 120 विधायकों के समर्थन वाला पत्र प्रस्तुत किया।

राज्यपाल ने दी सरकार गठन की मंजूरी

पर्याप्त समर्थन मिलने के बाद राज्यपाल ने टीवीके को सरकार बनाने की अनुमति दे दी। इसके साथ ही कई दिनों से जारी तमिलनाडु का राजनीतिक संकट समाप्त हो गया और विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया।

ये भी पढ़ें: 10 May 2026 Rashifal: धन लाभ से लेकर करियर तक, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Deepika Gupta

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

2 hours ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

2 hours ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

3 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

3 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

4 hours ago