फिल्ममेकर विक्रम भट्ट
Vikram Bhatt walk out of Jail: सुप्रीम कोर्ट ने 30 करोड़ रुपए के फ्रॉड मामले में फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेताबंरी भट्ट को जमानत दे दी है। दोनों पिछले ढाई महीने से उदयपुर की सेंट्रल जेल में बंद थे। जेल से बाहर आने के बाद वह पहले भगवान शिव के मंदिर गए और मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने विक्रम भट्ट को सुझाव दिया कि वह और विपक्षी पार्टी दोनों मध्यस्थता केंद्र जाएं और आपसी समझौते से मामले को सुलझाने की कोशिश करें।
फ्रॉड मामले में राहत मिलने के बाद फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने मीडिया से कहा कि वह भगवान कृष्ण के भक्त हैं और जेल उनका 5वां निवास है। उन्होंने कहा, 'मैंने ढाई महीने जेल में बिताए हैं। मुझे न केवल उम्मीद थी, बल्कि पूरा विश्वास था कि यहां की कानून व्यवस्था कायम रहेगी और सच्चाई जरूर सामने आएगी। जेल में मेरी एक दोस्त बनी, जिसने मुझे मेवाड़ की मिट्टी के बारे में बताया। उसने कहा कि मेवाड़ की मिट्टी में सच्चाई को भले ही परेशानी हो, पर उसे हराया नहीं जा सकता। मैं मेवाड़ की इसी मिट्टी का तिलक लगाकर यहां से विदा हो रहा हूं, यहां सच्चाई की हमेशा जीत होगी।'
नवंबर 2025 में उदयपुर में फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ। इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक डॉ. अजय मुर्डिया ने भूपालपुरा थाने में शिकायत दी। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी दिवंगत पत्नी की याद में बायोपिक बनाने के लिए विक्रम भट्ट की कंपनी से समझौता किया था। उन्होंने पैसे भी दिए और चार फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया, लेकिन आरोप है कि कंपनी ने तय समय पर कोई फिल्म नहीं बनाई।
ये भी पढ़ें: अगली सात पीढ़ियां याद रखेंगी… रणवीर सिंह को जान से मारने की धमकी से हिला बॉलीवुड
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…