उत्तर प्रदेश

ज्वाइनिंग के पहले ही दिन एसडीएम को क्यों लगानी पड़ी उठक-बैठक, जानें पूरा मामला

Viral News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक आइएएस अधिकारी को ज्वाइनिंग के पहले दिन ही न सिर्फ हंगामे का सामना करना पड़ा बल्कि वकीलों की नाराजगी को दूर करने के लिए कान पकड़कर उठक-बैठक भी लगानी पड़ी। एक आईएएस अधिकारी की इस तरह से कान पकड़ कर उठक-बैठक करने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वकील के मुंशी पर भड़के एसडीएम

दरअसल, आईएएस रिंकू सिंह ने मंगलवार को ही पुवायां तहसील में ज्वाइनिंग की थी। इसके बाद साफ-सफाई (Viral News) को लेकर उन्होंने जरूरी निर्देश भी जारी कर दिए। इसी बीच तहसील परिसर में एक वकील के मुंशी को खुले में पेशाब करते देख एसडीएम भड़क गए और ऐसा करने के कारण मुंशी से उठक-बैठक कराई। साथ ही ऐसा दोबारा नहीं करने की चेतावनी भी दी।

वकीलों में फैला आक्रोश

जैसे ही यह खबर कुछ दूर चल रहे वकीलों के धरना स्थल पर पहुंची तो आक्रोश फैल गया। उठक-बैठक करने वाला मुंशी भी धरना स्थल पर पहुंच गया। जिसके बाद आक्रोशित वकीलों ने एसडीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जब एसडीएम को इसकी जानकारी हुई तो वह खुद भी धरना स्थल पर पहुंचे और कहा कि खुले में पेशाब करना गलत है, चाहे कोई भी हो।

एसडीएम पर वकीलों का तंज

जिसके बाद वकीलों ने तंज कसते हुए कहा कि एसडीएम साहब को भी उठक-बैठक (Viral News) लगाना चाहिए तो एसडीएम ने पूछा कि तहसील का सबसे बड़ा अधिकारी कौन है, जवाब मिला- आप। बस इसके बाद एसडीएम रिंकू सिंह ने खुद कान पकड़कर उठक-बैठक शुरू कर दी।


यह भी पढ़ें: ये बताइए यह कैसे हुआ? प्रियंका ने लोकसभा में पहलगाम हमले पर केंद्र से पूछा सवाल

हालांकि, एक मुंशी ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो एसडीएम ने सख्त लहजे में उसे चेतावनी दी। इसके बाद उन्होंने दोबारा उठक-बैठक लगाई। यह देख बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने उन्हें रोका और माहौल शांत करने की कोशिश की। विवाद बढ़ता देख एडीएम भी मौके पर पहुंचे और वकीलों से धरना खत्म करने की अपील की, लेकिन दोपहर तीन बजे तक धरना जारी रहा। वकीलों का कहना था कि अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी देखें: Rahul Gandhi Vs PM Modi: PM मोदी का बड़ा हमला, विपक्ष के आरोपों पर दिया मुंहतोड़ जवाब!

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

6 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

7 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

8 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago