टॉर्च के सहारे यूपी की चिकित्सा व्यवस्था! बलिया जिला अस्पताल से सामने आया चौंकाने वाला वीडियो

Viral Video: उत्तर प्रदेश में 18 से 20 घंटे बिजली देने का दावा किया जा रहा है, लेकिन बलिया से सामने आए एक वीडियो ने अधिकारियों के इस दावे की पोल खोलकर रख दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बलिया जिला अस्पताल के इस वीडियो में टॉर्च की रोशनी में मरीज का इलाज किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सफाई देते हुए कह रहे हैं कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण ऐसी परिस्थिति उत्पन्न हुई थी।

टॉर्च की रोशन में मरीज का इलाज

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में डॉक्टर टॉर्च की रोशनी में एक रोगी का उपचार करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो (Viral Video) में आपात चिकित्सा कक्ष में रोगी बिजली न होने के कारण परेशान दिखाई दे रहे हैं। वहीं, एक युवक भोजपुरी में यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि ये विकास है सरकार का, अस्पताल में न दवा है, न बिजली है। ये बागी बलिया का विकास है। युवक आगे कहता है कि देख लीजिए एक घंटे से लाइट कटा है मरीज मर रहे हैं और कहने के लिए तो बड़े-बड़े मंत्री बने लेकिन बलिया के लिए कुछ नहीं किया।

यह भी पढ़ें: Mansa Devi : मनसा देवी से पहले इन जगहों पर भगदड़ में जान गवा चुके श्रद्धालु, 5 सालों में 214 मौतें

वहीं, मामले में जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस. के यादव ने रविवार को सफाई देते हुए बताया कि शुक्रवार शाम अचानक तकनीकी गड़बड़ी के कारण जिला अस्पताल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। वहीं, दूसरी तरफ जिस जेनरेटर के जरिए इमरजेंसी वॉर्ड में आपूर्ति होती है, उसमें भी तकनीकी गड़बड़ी आ गई जिससे तकरीबन 45 मिनट तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। सीएमएस के मुताबिक, इस समस्या के सामने आने के बाद आपात चिकित्सा कक्ष में पर्याप्त संख्या में इनवर्टर लगाए गए हैं और व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया गया है।

यह भी देखें: IND vs PAK Asia Cup 2025: भारत-पाक मैच पर जनता ने उठाए गंभीर सवाल देखिए ग्राउंड रिपोर्ट | Top News

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

2 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

3 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

4 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

5 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

5 hours ago