Breaking

विराट कोहली का ऑटोग्राफ नहीं मिला तो रो पड़ा बच्चा; गुस्से में बल्ला फेंका, वीडियो वायरल

RCB vs DC match: अपने पसंदीदा स्टार से मिलने का सपना हर फैन देखता है, लेकिन जब वही सपना अधूरा रह जाए तो मायूसी भी उतनी ही गहरी होती है। ऐसा ही एक भावुक नजारा तब देखने को मिला, जब एक छोटा फैन विराट कोहली से ऑटोग्राफ लेने के लिए बार-बार उनके करीब पहुंचा, लेकिन हर बार उसे रोक दिया गया। कोहली की नजर उस पर नहीं पड़ी और आखिरकार निराश होकर वह बच्चा खाली हाथ लौट गया। इतना आहत कि उसकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे और गुस्से में उसने अपना बैट तक फेंक दिया।

कोहली ने पेसर नटराजन को लगाए लगातार 2 छक्के

कोहली ने मैच में अहम भूमिका निभाई और अरुण जेटली स्टेडियम में टी नटराजन की गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ RCB IPL 2026 की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

आरसीबी ने डीसी को हराया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट की जीत की मजबूत नींव रखी। जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने नई गेंद से घातक शुरुआत करते हुए शुरुआती ओवरों में ही टॉप ऑर्डर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया, जिससे दिल्ली कैपिटल्स की टीम 13/6 के स्कोर पर सिमटती नजर आई और अंततः महज 75 रन पर ऑल आउट हो गई। दिल्ली के लिए नवोदित खिलाड़ी साहिल पारख, समीर रिजवी और कप्तान अक्षर पटेल खाता तक नहीं खोल सके। अभिषेक पोरेल (30), डेविड मिलर (19) और काइल जैमीसन (12) ने पारी संभालने की कोशिश जरूर की, लेकिन आरसीबी की सटीक और धारदार गेंदबाजी के आगे ज्यादा देर टिक नहीं पाए। गौरतलब है कि इसी मैदान पर कुछ दिन पहले दिल्ली कैपिटल्स ने 264/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसे पंजाब किंग्स ने आसानी से हासिल कर लिया था, लेकिन इस मुकाबले में पूरी कहानी ही उलट गई।

Sunil Gupta

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

2 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

2 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

3 hours ago