Indonesia Accident
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के नजदीक एक बड़ा रेल हादसा सामने आया है। सोमवार को बेकासी तिमुर स्टेशन पर दो ट्रेनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम चार लोगों की जान चली गई। जबकि कई यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘आर्गो ब्रोमो एंग्रैक’ नाम की लंबी दूरी की ट्रेन ने स्टेशन पर खड़ी एक कम्यूटर ट्रेन के अंतिम डिब्बे को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि डिब्बा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री उसमें फंस गए। सरकारी रेलवे कंपनी पीटी केरेता आपी इंडोनेशिया ने बताया कि करीब 38 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि जिस डिब्बे को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा, वह महिलाओं के लिए आरक्षित था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद स्टेशन पर चीख-पुकार मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। बचाव दल क्षतिग्रस्त डिब्बे में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि ‘आर्गो ब्रोमो एंग्रैक’ ट्रेन में सवार सभी 240 यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
जकार्ता पुलिस प्रमुख आसिफ एडी सुहेरी ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, सरकारी रेलवे कंपनी ने इस घटना को लेकर यात्रियों से माफी भी मांगी है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में घटनास्थल पर अफरा-तफरी और अपने परिजनों को ढूंढते लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है।
इंडोनेशिया में रेल दुर्घटनाएं नई नहीं हैं। पुराने रेलवे नेटवर्क के चलते इस तरह की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रहती हैं। जनवरी 2024 में पश्चिम जावा में भी दो ट्रेनों की टक्कर में चार लोगों की मौत हुई थी। इससे पहले 2010 में मध्य जावा में एक हादसे में 36 लोगों की जान गई थी, जबकि 2013 में ट्रेन और मिनीबस की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ें: पटियाला रेल ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप, जांच में जुटीं एजेंसियां
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…