देश

INDIA गठबंधन की वर्चुअल बैठक में 24 पार्टियों के प्रमुख हुए शामिल,संसद सत्र में इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

Monsoon Session : शनिवार शाम को हुए विपक्षी इंडिया गठबंधन (INDIA) की वर्चुअल बैठक में 24 विपक्षी पार्टियों के प्रमुखों ने हिस्सा लिया.इस बैठक में 21 जुलाई से होने वाले संसद सत्र को लेकर विपक्ष की रणनीतियों पर चर्चा की गई.

कौन कौन हुआ शामिल

वर्चुअल बैठक में तीन राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रमुख नेता शामिल रहें . इस बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश भी उपस्थित थे. इसके अलावा, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और जम्मू-कश्मीर के नेता उमर अब्दुल्ला समेत कई अन्य प्रमुख नेताओं ने इस बैठक में भाग लिया.

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

बैठक में तय किया गया कि आगामी संसद सत्र में इंडिया गठबंधन आठ महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाएगा. इनमें पहलगाम आतंकी हमला, बिहार में चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे  SIR, डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर सरकार का जवाब, भारत की विदेश नीति, पहलगाम और सिंदूर पर प्रधानमंत्री से जवाब,डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा ,SC और ST के खिलाफ अत्याचार और अहमदाबाद विमान हादसा को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश करेगी.

ये भी पढ़ें : अफसरों पर जमाता था धौंस…खुद को बताता था RSS से जुड़ी संस्था का महासचिव, छांगुर बाबा मामले में एक और खुलासा

इंडिया गठबंधन की आगामी बैठक

इंडिया गठबंधन की वर्चुअल बैठक के बाद पार्टी नेताओं ने घोषणा की कि उनकी अगली बैठक जल्द ही फिजिकल आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी प्रमुख नेताओं की मौजूदगी होगी.

बैठक से गायब रहे अखिलेश यादव और ममता बनर्जी

वहीं बैठक में अखिलेश यादव और ममता बनर्जी के अनुपस्थिति पर कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया कि सभी गठबंधन पार्टियां एकजुट हैं और उनकी पार्टियों के प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए हैं. कांग्रेस ने यह भी कहा कि सभी दलों के बीच संवाद और समन्वय बनाए रखने के लिए यह जरूरी था कि विभिन्न नेताओं के प्रतिनिधि बैठक में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

13 minutes ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

30 minutes ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

13 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

13 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

15 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

15 hours ago