Viral News
Viral News: कोल्डप्ले कॉन्सर्ट का एक वीडियो वायरल होने के बाद डेटा एनालिटिक्स फर्म एस्ट्रोनॉमर ने अपने सीईओ को छुट्टी पर भेज दिया है। दरअसल, कॉन्सर्ट के दौरान सीईओ एंडी बायरन और एचआर हेड क्रिस्टिन कैबोट रोमांटिक अंदाज में दिखाई दिए थे, जिसके बाद उनके संबंधों को लेकर तरह-तरह के कयास लगने लगे थे। बाद में कंपनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बयान जारी कर औपचारिक जांच शुरू करने की बात कही है। साथ ही, कंपनी ने स्पष्ट किया कि अधिकारियों को कंपनी से निकाला नहीं गया है, वो कंपनी में बने रहेंगे। कंपनी का कहना है कि हमारे लीडर्स को आचरण में मानक स्थापित करना चाहिए।
कंपनी के एक प्रवक्ता ने एक इंटरव्यू में बताया, “एंडी बायरन के छुट्टी पर जाने के बाद, सह-संस्थापक और चीफ प्रॉडक्ट ऑफिसर पीट डेजॉय अंतरिम सीईओ के रूप में कार्यरत हैं… हम आने वाले दिनों में जरूरत के हिसाब और जानकारी शेयर करेंगे।”
बता दें कि लिंक्डइन पर पोस्ट किए गए एक बयान में कंपनी ने कहा, “एस्ट्रोनॉमर उन मूल्यों और संस्कृति के प्रति प्रतिबद्ध है जो हमारी स्थापना के समय से ही हमारा मार्गदर्शन करते रहे हैं।” साथ ही उन्होंने कहा कि, “हमारे लीडर्स से आचरण और जवाबदेही दोनों में मानक स्थापित करने की अपेक्षा की जाती है।”
यह भी पढ़ें: वसुंधरा के KFC में अब सिर्फ शाकाहारी भोजन, प्रदर्शन के बाद प्रबंधन का बड़ा फैसला
कंपनी की तरफ से कहा गया है कि निदेशक मंडल ने मामले की आंतरिक जांच (Viral News) शुरू कर दी है। आगे कहा गया, “निदेशक मंडल ने इस मामले की औपचारिक जांच शुरू कर दी है और हम जल्द ही अतिरिक्त विवरण साझा करेंगे।” वहीं, अन्य कर्मचारियों को लेकर चल रही अटकलों पर टिप्पणी करते हुए कंपनी ने स्पष्ट किया, “एलिसा स्टोडर्ड उस कार्यक्रम में मौजूद नहीं थीं और कोई अन्य कर्मचारी वीडियो में नहीं था। एंडी बायरन ने कोई बयान जारी नहीं किया है।
यह भी देखें: Bihar Elections: केजरीवाल की पार्टी ने छोड़ा INDIA गठबंधन, जानिए कौन-कौन नाराज़? |
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…
Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…