Others

Kingdom नहीं, हिंदी में इस नाम से रिलीज होगी विजय देवरकोंडा की फिल्म

Vijay Deverakonda: साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा बहुत जल्द पैन इंडिया फिल्म के साथ सिनेमाघरों में नजर आने वाले हैं। 31 जुलाई को थिएटर में आने वाली उनकी अपकमिंग मूवी‘किंगडम’लोगों के बीच काफी वक्त से चर्चा में है। हालांकि, धोखे और बिखरी हुई वफादारी वाले राज्य की कहानी दिखाने वाली ये फिल्म हिंदी भाषा में ‘किंगडम’नहीं बल्कि दूसरे नाम के साथ रिलीज होने वाली है। हाल ही में इसका अनाउंसमेंट भी कर दिया गया है।

जासूसी थ्रिलर है किंगडम

गौतम तिन्नानुरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘किंगडम’,जासूसी थ्रिलर है, जिसमें विजय देवरकोंडा सूरी के तौर पर दिखेंगे। अब ये फिल्म लोगों के बीच किंगडम के बजाय ‘साम्राज्य’नाम के टाइटल के साथ रिलीज होगी। इस फिल्म के साथ विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) बड़े पर्दे पर अपनी दमदार वापसी करते नजर आएंगे। इस फिल्म में धोखेबाजी और प्रतिशोध की कहानी देखने को मिलेगी। इसलिए एक्टर के फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

यह भी पढ़ें: मोहित सूरी ने फिर रचा जादू…रोमांस, म्यूजिक और इमोशन से सजी सैयारा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

हाल ही में रिलीज किए गए फिल्म के टीजर को कुछ ही वक्त में लाखों लोगों ने देखा है। फिल्म के टीजर की शुरुआत में रणबीर कपूर की आवाज सुनने को मिलती है, जो कि कमाल की है। वहीं फिल्म की कास्ट की बात करें, तो इसमें भाग्यश्री बोरसे और सत्यदेव भी अहम रोल निभाते नजर आने वाले हैं। साल 2023 में शुरू हुई फिल्म की शूटिंग, जो कि पहले 30 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन पहलगाम अटैक की वजह से इसे बदलकर 4 जुलाई कर दिया गया था।

यह भी देखें: Haryana News: CM नायब सैनी ने Julana को दी बड़ी सौगात, जानिए क्या मिला क्षेत्र को |

हालांकि, बाद में एक बार फिर से फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई और इसे 31 जुलाई कर दिया गया। कई भाषाओं में रिलीज होने वाली ‘साम्राज्य’ को तेलुगु, हिंदी और तमिल शामिल है। हालांकि, बाकी भाषा के लिए फिल्म का टाइटल ‘किंगडम’ ही रखा गया है, लेकिन हिंदी भाषा के लिए इसे साम्राज्य के नाम से रिलीज किया जाएगा।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

11 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

41 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago