Others

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में क्यों हो रहा ‘SIR’, यहां जानें इसका सही आधार?

Bihar Election: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, जहां एक तरफ राजनीतिक पार्टियां जमीनी स्तर पर चुनाव में लग गई हैं, तो वहीं दूसरी तरफ चुनाव आयोग द्वारा भी चुनावी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बिहार में इस वक्त मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम चल रहा है, जो अपने आखिरी चरण में है. बता दें कि बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए अब केवल 7 दिन बाकी हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के कुल 7.89 करोड़ मतदाताओं में से 7.48 करोड़ (94.68%) के गणना फॉर्म प्राप्त हो चुके हैं, जबकि41.10 लाख (5.2%) मतदाताओं के फॉर्म मिलने बाकी हैं।

अभी तक क्या हुआ?

रिपोर्ट के मुताबित, बिहार में अब तक 7.11 करोड़ (90.12%) ईएफ एकत्र किए गए हैं, जिनमें से 6.85 करोड़ (86.79%) का डिजिटलीकरण पूरा हो चुका है. इसमें 36.86 लाख (4.67%) मतदाता अपने पते पर नहीं मिले, जबकि 12.71 लाख (1.61%) मृत पाए गए. स्थायी रूप से स्थानांतरित होने वाले मतदाताओं की संख्या 18.16 लाख (2.3%) है, वहीं 5.92 लाख (0.75%) मतदाता एक से अधिक स्थानों पर नामांकित हैं।

मतदाताओं को मिलेगा एक और मौका

बता दें कि अगर मतदाता का इस सूची में नाम किसी कारण छूट जाता है, तो उन्हें एक और मौका आयोग (Bihar Election) द्वारा दिया जाएगा। चुनाव आयोग के अनुसार, 1 अगस्त, 2025 को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसमें सुधार या नाम शामिल करने के लिए नागरिकों और राजनीतिक दलों को पूरे एक महीने का समय मिलेगा। वहीं ड्राफ्ट सूची की डिजिटल और प्रिंटेड कॉपियां राजनीतिक दलों को मुफ्त में दी जाएंगी और आम जनता के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी।

यह भी पढ़ें: INDIA गठबंधन की वर्चुअल बैठक में 24 पार्टियों के प्रमुख हुए शामिल,संसद सत्र में इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

क्या है ‘SIR’ का मतलब?

बिहार में “SIR” का मतलब Special Intensive Revision (विशेष गहन पुनरीक्षण) है जून 2025 में शुरू हुए इस अभियान का उद्देश्य वोटर लिस्ट को साफ-सुथरा करना—मृत, स्थानांतरित, डुप्लीकेट या विदेशी नाम हटाना और नए रिकॉर्ड (Bihar Election) जोड़ना था. 7.9 करोड़ मतदाताओं में से अब तक लगभग 94.7% ने फॉर्म जमा कर दिए हैं; करीब 35.5 लाख नाम संभावित रूप से हटाए जा सकते हैं क्योंकि या तो वे मृत पाए गए, किसी और जगह रह रहे हैं या विदेशी नागरिक हैं। आयोग का लक्ष्य है 1 अगस्त को ड्राफ्ट रोल प्रकाशित करना। हालांकि विपक्षी दलों ने प्रक्रिया और समय पर सवाल उठाए हैं।

यह भी देखें: India Alliance Meeting: मोदी सरकार को घेरने की तैयारी, INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक खत्म | Top News

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

7 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

7 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

8 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

8 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

8 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

8 hours ago