चुनाव

मुख्यमंत्री तो  नीतीश कुमार ही होंगे… चुनाव से पहले सहयोगियों को JDU का दो टुक

Bihar Assembly Election : चुनाव से पहले बिहार की सियासत में मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. हालांकि विपक्षी महागठबंधन में लगभग ये तय है कि चुनाव परिणाम पक्ष में होने पर मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होंगे तो NDA गठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर विपक्ष हमलावर है. इस बीच एक बार फिर से जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने  स्पष्ट कर दिया है कि अगले विधानसभा चुनाव के बाद भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे.

महेश्वर हजारी ने क्या कहा

पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार में मंत्री महेश्वर हजारी ने दो टूक कहा है कि जेडीयू फर्स्ट डिवीजन में आए या थर्ड डिवीजन में सीएम तो नीतीश कुमार ही बनेंगे. बता दें कि हजारी ने यह बयान उन राजनीतिक चर्चाओं और विपक्षी हमलों के जवाब में दिया है,जिनमें दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार की राजनीतिक भूमिका सीमित हो सकती है और इस बार उन्हें सीएम पद नहीं मिलेगा. हजारी ने कहा कि अब चाहे जैसे भी हो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बनेंगे. इसमें किसी को कोई संकोच नहीं होना चाहिए.

ये भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में क्यों हो रहा ‘SIR’, यहां जानें इसका सही आधार?

पोस्टर पॉलिटिक्स ,25 से 30 फिर से नीतीश

जेडीयू ने हाल ही में पटना स्थित अपने पार्टी मुख्यालय पर एक बड़ा पोस्टर लगाया है, जिसमें लिखा गया था कि 25 से 30, फिर से नीतीश. यह पोस्टर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के उस बयान के जवाब में देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व की बात कही थी. पार्टी के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार ने कहा कि यह पोस्टर इस बात का प्रमाण है कि नीतीश मैजिक अब भी कायम है. एनडीए पहले ही तय कर चुका है कि अगला विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा और 2025 से 2030 तक भी मुख्यमंत्री वही रहेंगे.

बीजेपी  नेताओं का समर्थन

जेडीयू की इस स्पष्टता को और बल उस वक्त मिला जब नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने दावा किया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी यह साफ किया है कि अगली सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनेगी. वहीं राज्य के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने भी कहा था कि NDA बिहार में सत्ता बनाए रखेगा और नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही सरकार चलेगी.

क्या कहती है विपक्ष?

वहीं विपक्ष लगातार यह दावा कर रहा है कि इस बार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे. लेकिन एनडीए लगातार समर्थन और  एकजुटता से यह दिखाने की कोशिश कर रही है कि गठबंधन में नेतृत्व को लेकर कोई भ्रम नहीं है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

3 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

5 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago