चुनाव

मतदान को सुगम बनाने के लिए राज्य में 12,817 नए केंद्र, एक बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाता करेंगे मत का उपयोग

Bihar Chunav 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं. निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत राज्य भर में व्यापक स्तर पर मतदान केंद्रों के युक्तिकरण की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है.

एक मतदान केंद्र अधिकतम 1200 मतदाता

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने जानकारी दी कि आयोग ने प्रति मतदान केंद्र अधिकतम 1200 मतदाताओं के मानक के आधार पर कुल 12,817 नए मतदान केंद्र बनाए हैं.इस नई व्यवस्था के तहत अब बिहार में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 90,712 हो गई है.

क्या है युक्तिकरण प्रक्रिया?

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार, युक्तिकरण प्रक्रिया के तहत यह सुनिश्चित किया गया है कि किसी भी मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक न हो.इससे न केवल मतदान प्रक्रिया को आसान बनाया जा सकेगा,बल्कि लंबी कतारों से भी छुटकारा मिलेगा और मतदाताओं को बेहतर सुविधा मिल सकेगी.

राजनीतिक दलों को दी गई जानकारी

निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वे नवगठित मतदान केंद्रों की जानकारी सभी राजनीतिक दलों को तुरंत उपलब्ध कराएं. इसके अलावा आयोग ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि राज्य का हर मतदाता समय रहते अपने मतदान केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सके.

ये भी पढ़ें : मुख्यमंत्री तो नीतीश कुमार ही होंगे… चुनाव से पहले सहयोगियों को JDU का दो टुक

19 जुलाई को साझा की गई जिलावार सूची

निर्वाचन आयोग ने शनिवार, 19 जुलाई को नवगठित बूथों की जिलावार सूची सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ साझा कर दी है. यह कदम मतदाता पारदर्शिता और चुनाव की निष्पक्षता को बनाए रखने की दिशा में अहम माना जा रहा है.

मतदान व्यवस्था में बड़ा बदलाव

बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले मतदान व्यवस्था में यह बड़ा बदलाव मतदाता सुविधा और चुनावी प्रक्रिया की दक्षता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. नए मतदान केंद्रों के गठन से न सिर्फ भीड़भाड़ कम होगी बल्कि ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में भी लोगों को मतदान के लिए अधिक सुविधा मिलेगी. निर्वाचन आयोग की इस पहल को लोकतंत्र को और मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास के रूप में देखा जा रहा है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

3 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago