Passport ranking
Passport ranking : भारत ने जनवरी 2025 के बाद से अपनी पासपोर्ट रैंकिंग में महत्वपूर्ण सुधार दर्ज किया है. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार भारत की पासपोर्ट रैंकिंग 85वें स्थान से बढ़कर 77वें स्थान पर पहुंच गई. जिसके बाद अब भारत के पासपोर्ट पर 59 देशों के लिए वीजा-मुक्त यात्रा किया जा सकता है.
यह रैंकिंग अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (IATA) के आंकड़ों पर आधारित है.IATA उन देशों के पासपोर्ट की ताकत को दर्शाती है,जिसके नागरिकों को बिना वीजा के अन्य देशों में यात्रा करने की अनुमति मिलती है. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की ताजा रिपोर्ट जुलाई 2025 में प्रकाशित हुई है इसके आधार पर यह पता चला है कि भारत की पासपोर्ट ताकत को राजनयिक पहुंच और द्विपक्षीय समझौतों में वृद्धि का लाभ हुआ है. भारत की वीजा-मुक्त गंतव्यों की संख्या में केवल दो नए देशों का इज़ाफा हुआ है, लेकिन कुल मिलाकर इसकी रैंकिंग में सुधार हुआ है.
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में सिंगापुर ने पहले स्थान पर बरकरार है. जहां के पासपोर्ट धारकों को 227 गंतव्यों में से 193 देशों तक वीजा-मुक्त पहुंच प्राप्त है. एशियाई पड़ोसी देश जापान और दक्षिण कोरिया ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है. इन देशों के पासपोर्ट धारक 190 देशों तक बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें : Ghaziabad Fake Embassy : यूपी STF ने किया अवैध दूतावास का भंडाफोड़…एक गिरफ्तार, जानें कैसे हुआ खुलासा
नई पासपोर्ट रैंकिंग में सऊदी अरब को भी फायदा हुआ है. उसके पासपोर्ट धारक अब चार नए गंतव्यों तक बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं, जिससे उसकी रैंकिंग चार स्थान ऊपर चढ़कर 54 वें स्थान पर पहुंच गई है. वहीं ब्रिटेन और अमेरिका की रैंकिंग में गिरावट आई है. ब्रिटेन अब 6वें स्थान पर गिर चुका है. जबकि अमेरिका 10वें स्थान पर आ गया है. यह पहली बार है कि अमेरिका की रैंकिंग शीर्ष 10 से बाहर हो सकती है.
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में यूरोपीय देशों की स्थिति भी मजबूत रही है. डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली और स्पेन जैसे देशों ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है, वहां के पासपोर्ट पर 189 देशों तक वीजा-मुक्त यात्रा की जा सकती है. चौथे स्थान पर ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल और स्वीडन हैं, जिनके पासपोर्ट धारक 188 देशों तक यात्रा कर सकते हैं. न्यूजीलैंड, ग्रीस और स्विजरलैंड भी शीर्ष पांच देशों में शामिल हैं, जिनके पासपोर्ट पर 187 देशों तक वीजा-मुक्त पहुंच उपलब्ध है.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…