लाइफस्टाइल

Mental Health: मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी पड़ सकती है भारी, समय रहते जागरूक होना जरूरी

Mental Health: तनाव, चिंता और डिप्रेशन आम समस्या बनती जा रही हैं, लेकिन इलाज और समझ की अब भी कमी है। आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) एक गंभीर विषय बनता जा रहा है। काम का दबाव, रिश्तों में तनाव, सोशल मीडिया की तुलना और भविष्य की चिंता ने लोगों के मानसिक संतुलन को प्रभावित किया है। खासकर युवा वर्ग में डिप्रेशन, एंग्जायटी और तनाव की समस्या तेजी से बढ़ रही है।

विद्वानों का कहना है कि मानसिक बीमारी उतनी ही असली होती है जितनी कोई शारीरिक बीमारी। लेकिन भारत में आज भी मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की गलतफहमियाँ जुड़ी हुए हैं। लोग इस बारे में खुलकर बात नहीं करते, जिससे समस्या और गंभीर हो जाती है। नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, हर चार में से एक व्यक्ति किसी न किसी मानसिक समस्या से ग्रसित है, लेकिन केवल 10% लोग ही इलाज करवाते हैं। खासतौर पर ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की भारी कमी है।

आजकल क्यों बढ़ रही हैं मानसिक समस्याएं?

  • बहुत काम का दबाव
  • रिश्तों में परेशानी
  • सोशल मीडिया पर तुलना
  • पढ़ाई और करियर की चिंता
  • अकेलापन

इन सब वजहों से लोग अंदर ही अंदर परेशान रहते हैं।

मानसिक बीमारियों के लक्षण (संकेत)

  • बार-बार दुखी रहना
  • नींद ना आना या बहुत ज़्यादा सोना
  • किसी चीज़ में मन न लगना
  • चिड़चिड़ापन
  • खुद को नुकसान पहुंचाने के विचार आना

अगर ये लक्षण लगातार दिखें, तो मदद लेना बहुत जरूरी है।

क्या हैं इलाज और समाधान?

  • परिवार और दोस्तों से बात करें
  • डॉक्टर या काउंसलर से मिलें
  • योग, ध्यान (मेडिटेशन) और व्यायाम करें
  • सोशल मीडिया से थोड़ा ब्रेक लें
  • भरपूर नींद और अच्छा खाना खाएं

ये भी पढ़े: Monsoon Recipe: मानसून में स्वाद और सेहत का संगम, जानिए बारिश के मौसम की खास रेसिपीज़

मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। जैसे हम बुखार या चोट में डॉक्टर के पास जाते हैं, वैसे ही मन की तकलीफ में भी मदद लेना गलत नहीं है। अगर आप खुद या कोई अपना इस दौर से गुजर रहा है, तो चुप मत रहें बात करें और सही सलाह लें।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

14 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

16 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

16 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

16 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

17 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

17 hours ago