Tanushree dutta
Tushree Dutta: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने एक भावुक वीडियो शेयर कर सभी को चौंका दिया है। वीडियो में वे रोती हुई नजर आ रही हैं और उन्होंने दावा किया है कि उन्हें अपने ही घर में लंबे समय से परेशान किया जा रहा है। एक्ट्रेस ने इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस से भी संपर्क किया है।
तनुश्री ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह बीते कई सालों से परेशानियों का सामना कर रही हैं। उन्होंने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी, जिसके बाद ओशिवारा पुलिस की एक टीम बुधवार सुबह उनके घर पहुंची। पुलिसकर्मी करीब 40 मिनट तक वहां मौजूद रहे और तनुश्री से बातचीत की। पुलिस टीम ने मीडिया से ज्यादा कुछ नहीं बताया, लेकिन सूत्रों के अनुसार, तनुश्री को थाने बुलाकर औपचारिक बयान देने को कहा गया है।
तनुश्री के अनुसार, पिछले 4-5 सालों में उनकी सेहत लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्हें मानसिक तनाव, थकान और एंजाइटी का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि उनके घर में कुछ “प्लांट किए गए लोग” काम करने आए, जिन्होंने उन्हें असहज कर दिया। तनुश्री दत्ता ने कहा अब मैं किसी मेड को काम पर नहीं रख सकती। मुझे डर लगता है। मैं सब काम खुद करती हूं। मुझे दरवाजे के बाहर अजीब लोग नजर आते हैं। वीडियो के कैप्शन में तनुश्री ने फिर #MeToo का जिक्र किया। 2018 में उन्होंने अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया था, जो बॉलीवुड में #MeToo आंदोलन की शुरुआत मानी जाती है। हालांकि 2024 में कोर्ट ने उनके पुराने केस पर कार्रवाई से इनकार कर दिया था।
ये भी पढ़े: Mental Health: मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी पड़ सकती है भारी, समय रहते जागरूक होना जरूरी
वीडियो में तनुश्री ने रात के अंधेरे में घर के बाहर से आ रही रहस्यमयी आवाजें रिकॉर्ड की हैं। उन्होंने बताया कि वह 2020 से ऐसे अनुभव कर रही हैं और बिल्डिंग मैनेजमेंट से शिकायत करके थक चुकी हैं। अब वह हेडफोन में मंत्र सुनकर खुद को शांत रखने की कोशिश करती हैं।
तनुश्री दत्ता की हालत और बयान ने एक बार फिर बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे की सच्चाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर इस पर है कि पुलिस जांच में क्या सामने आता है और अभिनेत्री को न्याय मिल पाता है या नहीं।
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…
Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…